दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की रैंकिंग में चीन ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. साल 2026 की ताजा सूचना के आधार पर चीन के चार बैंकों ने शुरुआती चारों स्थानों पर कब्जा जमाया है.
वहीं, अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन चेज इस सूची में पांचवें नंबर पर है. यह रैंकिंग बैंकों की कुल संपत्ति यानी टोटल एसेट्स के आधार पर तैयार की गई है.
दुनिया के टॉप 10 बैंकों की सूची
15 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के दस सबसे बड़े बैंकों में शामिल प्रमुख संस्थान और उनकी संपत्ति इस प्रकार है:
- इंडस्ट्रीयल एंड कम्रशियल बैंक औफ चीन (ICBC) – 7.65 ट्रिलियन डॉलर
- एग्रिकल्चर बैंक औफ चीन – 6.97 ट्रिलियन डॉलर
- चीन कंसट्रकशन बैंक – 6.52 ट्रिलियन डॉलर
- बैंक औफ चीन – 5.48 ट्रिलियन डॉलर
- जे-पी मोर्गन चेज – 4.42 ट्रिलियन डॉलर
- बैंक औफ अमेरिका – 3.41 ट्रिलियन डॉल
- BNP परिबास – 3.28 ट्रिलियन डॉलर
- HSBC – 3.21 ट्रिलियन डॉलर
- क्रेडिट एग्रिकोल – 3.15 ट्रिलियन डॉलर
- पोस्टल सेविंगस बैंक औफ चीन – 2.67 ट्रिलियन डॉलर
चीन के चार बैंक दुनिया में सबसे आगे
S&P गलोबल मीर्किट इंटेलिजेंस के आंकड़ों पर आधारित इस रैंकिंग में इंडस्ट्रीयल एंड कम्रशियल बैंक औफ चीन (ICBC) पहले स्थान पर है. बैंक के पास करीब 7.65 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है. दूसरे नंबर पर एग्रिकल्चर बैंक औफ चीन है, जिसके एसेट्स लगभग 6.97 ट्रिलियन डॉलर हैं.
तीसरे स्थान पर चीन कंसट्रकशन बैंक है, जिसकी कुल संपत्ति 6.52 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है. वहीं, बैंक औफ चीन करीब 5.48 ट्रिलियन डॉलर के एसेट्स के साथ चौथे पायदान पर है.
चीन के बैंकिंग सेक्टर की ताकत
चीन के चार सबसे बड़े बैंकों की संयुक्त संपत्ति 26 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है. इससे वैश्विक बैंकिंग व्यवस्था में चीन के बड़े प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन बैंकों का विशाल नेटवर्क, जमा राशि और कर्ज देने की क्षमता इन्हें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार में अहम स्थान दिलाती है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि कुल संपत्ति के आधार पर किसी बैंक का सबसे बड़ा होना उसकी वित्तीय मजबूती के हर पहलू में पहले स्थान पर होने का प्रमाण नहीं है. यह रैंकिंग मुख्य रूप से बैंकों के आकार को दर्शाती है.
अमेरिकी बैंकों की स्थिति क्या है?
चीन के बाद अमेरिकी बैंकों की मौजूदगी भी इस सूची में महत्वपूर्ण है. जे-पी मोर्गन चेज 4.42 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चीन से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है. इसके बाद बैंक औफ अमेरिका छठे स्थान पर है, जिसके एसेट्स लगभग 3.41 ट्रिलियन डॉलर हैं.
यूरोप के BNP परिबास और HSBC ने भी शीर्ष दस में जगह बनाई है. फ्रांस का BNP परिबास सातवें, जबकि ब्रिटेन का HSBC आठवें स्थान पर है.
यह भी पढ़ें- दिवाली से 18 दिन पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर? जानें आपके शहर में आज कितना है दाम
यह भी देखें-
