विक्रेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि वे प्रोडेक्ट उपलब्ध करा सकें- फ्लिपकार्ट
एजेंसी | 03 May 2020 10:57 AM (IST)
फ्लिपकार्ट का कहना है कि हम विक्रेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं जिससे प्रोडेक्ट को ग्रहाकों तक उपलब्ध करा सकें.
रेड जोन में ई-कॉमर्स गतिविधियों की सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अनुमति होगी.
नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने शनिवार को कहा कि वह लाखों विक्रेताओं और छोटे बड़े और मीडियम उपक्रमों (एमएसएमई) के साथ मिलकर काम कर रही है. ताकि वे लॉकडाउन के दौरान कुछ इलाकों में गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर पाएं. सरकार ने लॉकडाउन 3.0 के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों को ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति दी है. सरकार ने लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है. इसके साथ ही सीमित कोविड-19 मामलों वाले इलाकों या पूरी तरह महामारी से मुक्त इलाकों में विभिन्न कारोबारी गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की अनुमति दी गई है. नए दिशानिर्देशों के अनुसार रेड जोन में ई-कॉमर्स गतिविधियों की सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अनुमति होगी. फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम सरकार के लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना तैयार करने के प्रयासों और ई-कॉमर्स कंपनियों को ऑरंज और ग्रीन जोन में उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत करते हैं.’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मार्केटप्लस ई-कॉमर्स कंपनी के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम विक्रेताओं और एमएसएमई समुदाय को आर्थिक गतिविधियां शुरू करने में मदद करें.'’ उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां सुरक्षित, संपर्करहित आपूर्ति और स्वच्छ आपूर्ति श्रृंखला के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों को कोविड-19 से प्रभावी तरीके से निपटने में सहयोग कर सकती हैं. प्रवक्ता ने कहा कि हम लाखों विक्रेताओं और एमएसएमई के साथ काम कर रहे हैं ताकि वे उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करा पाएं. पढ़ें- अन्य राज्यों से लौटने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच करवाएगी पंजाब सरकार भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 10 लाख से अधिक आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी है: आईसीएमआर