एक्सप्लोरर

Women's Day 2023: ये बैंक और NBFC महिलाओं को एफडी पर ऑफर कर रहे हैं ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

Women's Day 2023: महिला दिवस के मौके पर एफडी में निवेश करने का अच्छा मौका है. कुछ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. आइए जानते हैं कहां पैसा लगाने पर ज्यादा मुनाफा मिल रहा है.

International Women's Day 2023: कल यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा. ज्यादातर बैंक महिला ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट और आरडी जैसी स्कीम पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप इन योजनाओं में पैसा लगाने जा रहे हैं तो यहां बताए गए कुछ बैंकों, गैर वित्तीय संस्थानों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के ऑफर के बारे में जान लीजिए, जो महिलाओं को सामान्य कस्टमर्स से ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं. 

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक अपने ग्राहकों के लिए IND SUPER 400 DAYS नाम की स्पेशल एफडी लेकर आया है. इस स्कीम को 6 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया है. इसमें महिलाओं को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.05 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है. सामान्य लोगों को इस 400 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी और 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 7.15 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी और सीनियर सिटीजन महिलाओं को 7.65 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.वहीं 80 वर्ष से अधिक के सीनियर सिटीजन को 7.85 फीसदी और सुपर सिटीजन महिलाओं को 7.90 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.

पंजाब और सिंध बैंक

सरकारी बैंक पंजाब और सिंध ने महिला निवेशकों के लिए एक स्पेशल एफडी लॉन्च की है. इसका नाम है पीएबी गृह लक्ष्मी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (PSB Grih Lakshmi Fixed Deposit Scheme). इस स्कीम के तहत अगर कोई 60 वर्ष से कम उम्र की महिला ब्रांच में जाकर एफडी में निवेश करती है तो इसे 6.65 फीसदी और ऑनलाइन मोड के लिए 6.90 फीसदी ब्याज दर मिलता है. वहीं सीनियर सिटीजन महिलाओं को ऑफलाइन 7.15 फीसदी और ऑनलाइन सीनियर सिटीजन महिलाओं को 7.40 फीसदी ब्याज दर मिलता है. ये एफडी 551 दिन की है.

श्री राम फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट

श्री राम फाइनेंस कंपनी अपने महिला निवेशकों को पुरुष निवेशकों की तुलना में 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन महिलाओं को कुल 0.60 फीसदी का एक्स्ट्रा लाभ मिल रहा है.

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट एक स्माल सेविंग स्कीम है जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट 2023 में पेश किया था. इस स्कीम के तहत कोई भी महिला किसी भी उम्र की इस स्कीम में 2 लाख रुपये तक की राशि निवेश कर सकती हैं. इस स्कीम के तहत महिलाओं को 7.50 फीसदी का ब्याज दर मिलता है. इस स्कीम में आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Layoffs 2023: छंटनी का सिलसिला जारी, एडटेक कंपनी UpGrad ने 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Digital Rupee: क्या है डिजिटल रुपया, यह यूपीआई से कितना अलग है और इसमें रिस्क क्या-क्या है?
Digital Rupee: क्या है डिजिटल रुपया, यह यूपीआई से कितना अलग है और इसमें रिस्क क्या-क्या है?
India-US Trade Deal: 'बर्बाद हो जाएगी खेती', पंजाब में भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, क्या हैं मांग?
India-US Trade Deal: 'बर्बाद हो जाएगी खेती', पंजाब में भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, क्या हैं मांग?
अब घर को रंगना भी होगा महंगा, एशियन पेंट्स 12% तक बढ़ा दिए पेंट के दाम, क्या है इसका कारण?
अब घर को रंगना भी होगा महंगा, एशियन पेंट्स 12% तक बढ़ा दिए पेंट के दाम, क्या है इसका कारण?
IPO News: आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?
IPO News: आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget