एक्सप्लोरर

रिटेल के बाद अब थोक महंगाई दर में भी गिरावट, जुलाई में घटकर -0.58 परसेंट पर; कम हुईं कई चीजों की कीमतें

India Wholesale Inflation: भारत में थोक महंगाई दर (WPI) जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्तर -0.58 परसेंट पर आ गई है. यह लगातार दो महीने से नेगेटिव जोन में है.

India Wholesale Inflation: भारत में थोक महंगाई दर (WPI) जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्तर -0.58 परसेंट पर आ गई है. यह लगातार दूसरे महीने नेगेटिव जोन में बना हुआ है. जून में यह -0.13 परसेंट पर था. खाने-पीने की चीजों की कीमत कम होने के साथ मिनरल ऑयल, कच्चे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और बेसिक मेटल्स की कीमतों में कमी आने की वजह से थोक महंगाई दर में यह गिरावट आई है. 

मार्च से लगातार कम हो रही थोक महंगाई

खाद्य वस्तुओं का थोक महंगाई दर (WPI) जून में -0.26 परसेंट से जुलाई में -2.15 परसेंट के नेगेटिव जोन में बनी हुई है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई मार्च से लगातार कम हो रही है और मई में 14 महीने के निचले स्तर 0.39 परसेंट पर आ गई है. जुलाई 2025 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) जून 2025 के मुकाबले 0.39 परसेंट रहा.

जुलाई में इतने घटे-बढ़े चीजों के दाम 

मंत्रालय की तरफ से हर महीने जारी डेटा से पता चलता है कि जुलाई में प्राथमिक वस्तुओं के दाम 1.18 परसेंट बढ़कर 188.0 हो गए.  इस दौरान कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमत में 2.56 परसेंट, नॉन-फूड आर्टिकल्स में 2.11 परसेंट और खाद्य पदार्थों में 0.96 परसेंट का उछाल आया.

हालांकि, खनिजों की कीमत 1.08 परसेंट तक घट गई. फ्यूल और पावर का इंडेक्स 1.12 परसेंट बढ़कर जुलाई 2025 में 144.6 पर पहुंच गया. वहीं, मैन्युफैक्चरर्ड प्रोडक्ट इंडेक्स में गिरावट आई है, जो जून महीने के 144.8 से जुलाई में 0.14 परसेंट घटकर 144.6 रह गया. 

इसके अलावा, खाद्य वस्तुओं की महंगाई जुलाई में -6.29 परसेंट रही, जबकि जून में यह -3.75 परसेंट थी. प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर पिछले महीने के -3.38 परसेंट से घटकर -4.95 परसेंट हो गई. ईंधन और बिजली की महंगाई जुलाई में -2.43 परसेंट रही, जबकि जून में यह -2.65 परसेंट थी. इसी के साथ विनिर्मित उत्पादों की महंगाई जुलाई में 2.05 परसेंट रही.

सब्जियों की महंगाई भी जुलाई में घटकर -28.96 परसेंट रह गई, जो जून में -22.65 परसेंट थी. जुलाई महीने में दालों की महंगाई -15.12 परसेंट रही, जबकि गेहूं की महंगाई 4.40 परसेंट रही.  अंडे, मांस और मछली की महंगाई जून में -0.29 परसेंट से जुलाई में -1.09 परसेंट रही. आलू और प्याज की महंगाई क्रमशः -41.26 परसेंट और -44.38 परसेंट रही. 

जुलाई में गैर-खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई 3.40 परसेंट रही, जबकि जून में यह 2.29 परसेंट थी। खनिज महंगाई जून के 0.83 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 1.06 महंगाई हो गई। कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की थोक महंगाई जुलाई में -11.15 परसेंट और कच्चे पेट्रोलियम की थोक महंगाई -14.86 परसेंट रही. 

 

ये भी पढ़ें:

Retail Inflation: आम आदमी को मिली राहत, 8 साल के निचले स्तर पर पहुंची महंगाई; सस्ता हुआ खाने-पीने का सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: मुंबई का विपक्ष को संदेश...बंटोगे तो हारोगे रेस? | BMC Election Results
Maharashtra BMC Election Poll Results: BMC का धुरंधर... किंग देवेंद्र! | Devendra Fadnavis
Maharashtra BMC Election Poll Results: 'मैं नहीं जानती' Amruta Fadnavis का चौंकाने वाला रिएक्शन!
BMC Election Result 2026: पति की बंपर जीत पर Amruta Fadnavis का पहला रिएक्शन | Vote Counting | BJP
BMC Election Reults Updates: राज का साथ आना उद्धव के लिए बन गया गले की फांस?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget