Voter ID Card: देश के कई राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. अगर आप भी 18 साल के पूरे हो गए हैं और वोट डालने की सोच रहे हैं तो आप उससे पहले अपना वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवा लें क्योंकि बिना वोटर आईडी के आप वोट नहीं डाल पाएंगे. बता दें अब आप बहुत ही आसानी से अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं है.
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से करें अप्लाईआप इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ही वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं आप कैसे ऑनलाइन वोटर आईडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
स्टेप 1: आपको सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.स्टेप 2: यहां आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर क्लिक करना है.स्टेप 3: "नए मतदाता के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करना है.स्टेप 4: अब आपको सारी जानकारी फिल करनी है. स्टेप 5: इसके बाद आपको सभी जरूरी डॉक्युमेंट अपलोड करने हैं. स्टेप 6: अब आपको "सबमिट करें" पर क्लिक करें.
एक महीने के अंदर मिल जाएगी वोटर आईडीजैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लि करेंगे आपकी मेल आईडी पर एक मेल आ जाएगा. इस मेल में एक वोटर आईडी का लिंक दिया गया होगा. इस लिंक के जरिए आप अपनी वोटर आईडी को ट्रैक कर सकते हैं. आपको अप्लाई करने के एक महीने के अंदर वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा.
किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरतपासपोर्ट साइज फोटोपहचान प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, पैन कार्ड, डीएल, हाईस्कूल की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र)एड्रेस प्रूफ (राशन कार्ड, पासपोर्ट, डीएल या बिजली के बिल)
कौन कर सकता है वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाईआवेदन करने वाला भारत का नागरिक हो.आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास परमानेंट रेसिडेंशियल एड्रेस होना चाहिए.आवेदन की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए.
SMS के जरिए चेक करें वोटर लिस्ट में नाममोबाइल मैसेज में एपिक लिखकर स्पेस दें. और फिर अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर टाइप करें. इस एसएमएस को 9211728082 या 1950 पर भेज दें. जवाबी एसएमएस में भाग संख्या, मतदान केंद्र की संख्या और नाम आ जाएगा. मतदाता सूची में आपका नाम नहीं होने पर नो रिकॉर्ड फाउंड बताएगा.
