त्योहारों से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2026 से सेंट्रल स्फीयर के तहत आने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस यानी वीडीए में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

Continues below advertisement

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लेबल ब्यूरो ने इस रिवाइज्ड वीडीए का ऑर्डर 30 सितंबर को जारी कर दिया था. ये बदलाव इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) पर आधारित है, जो 30 जून 2026 तक 424.80 था, लेकिन अब बढ़कर 431.42 हो गया है. ये 6.62 पॉइंट की बढ़ोतरी दिखाता है. बदला हुआ VDA 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा.

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का कितना बढ़ा VDAकंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस वर्क का काम करने वाले मजदूरों का मेहनताना 840 रुपये प्रति दिन मिनिमम हो गया है. हालांकि ये वेज इनके स्किल कैटेगिरी के हिसाब से मिलेगा. इसके अलावा काम करने की जगह भी इसमें महत्वपूर्ण है.

Continues below advertisement
वर्कर कैटेगिरीएरिया Aएरिया Bएरिया C
अनस्किल्ड840 रुपये704 रुपये565 रुपये
सेमी-स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवायजरी933 रुपये794 रुपये661 रुपये
स्किल्ड/क्लैरिकल1,024 रुपये933 रुपये794 रुपये
हाइली स्किल्ड1,111 रुपये1,024 रुपये 933 रुपये

कंस्ट्रक्शन कैटेगिरी में...ऊपर बताए गए चार्ट के हिसाब से, कंस्ट्रक्शन कैटेगरी में सड़कों, रनवे और बिल्डिंग से जुड़े काम के साथ-साथ जमीन के नीचे बिजली, टेलीफोन और अन्य कम्युनिकेशन केबल, पानी की सप्लाई लाइन और सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम भी शामिल है. यानी कि इन सभी काम करने वाले श्रमिकों के वीडीए में बढ़ोतरी की गई है.

एग्रीकल्चर वर्कर्स का कितना बढ़ा VDAकेवल कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ही नहीं बल्कि 1 अक्टूबर से खेती-बाड़ी में काम करने वालों को भी ज्यादा मिनिमम वेज मिलेगी. इसके लिए भी कैटेगिरीज भी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की तरह ही तैयार की गई है. यहां देखें:

वर्कर कैटेगिरीएरिया Aएरिया Bएरिया C
अनस्किल्ड537 रुपये491 रुपये486 रुपये
सेमी स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवाइजरी587 रुपये539 रुपये496 रुपये
स्किल्ड/क्लेरिकल637 रुपये587 रुपये538 रुपये
हाइली स्किल्ड705 रुपये655 रुपये587 रुपये

क्या है VDA?बता दें कि वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) महंगाई से जुड़ा कंपोनेंट है. केंद्र सरकार इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए 'कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स' (CPI) में होने वाले बदलावों के आधार पर हर छह महीने में इसे संशोधित करती है. श्रम मंत्रालय ने पहले भी बताया है कि VDA व्यवस्था का मकसद मिनिमम वेतन को महंगाई के असर से बचाना है.

ये भी पढ़ें: 6 अक्टूबर से महंगी होगी हवाई यात्रा, इंडिगो ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम