US Tariff on Indian Goods: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है. इसके तहत, अमेरिका में भारतीय सामानों के आयात पर पहले लगाए गए 25 परसेंट के रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर अब 18 परसेंट कर दिया गया है. अगले 4-5 दिनों में यह लागू हो जाएगा.

Continues below advertisement

इस पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय एक्सपोर्ट पर टैरिफ में भारी कटौती की, दोनों देशों के बीच इस जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन होने के बाद 'अगले 4-5 दिनों में' इसे लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि भारत अमेरिकी सामानों पर मार्च के बीच में कटौती करेगा.

50 से सीधे 18 परसेंट पर आएगा टैरिफ

उन्होंने आगे कहा, उसी जॉइंट स्टेटमेंट के आधार पर हम दोनों (अमेरिका और भारत) के बीच इस पार्टनरशिप का पहला फेज शुरू होगा. स्टेटमेंट के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के जरिए अमेरिका के लिए भारतीय एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त टैरिफ को 50 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट कर दिया जाएगा. अमेरिका ने अभी भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगा रखा है. इनमें 25 परसेंट रेसिप्रोकल टैरिफ और 25 परसेंट रूस से तेल की खरीद को लेकर पेनाल्टी के तौर पर लगाई गई थी.

Continues below advertisement

 अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर के निवेश पर क्या कहा?

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि सोमवार देर रात ट्रंप द्वारा घोषित डील के तहत भारत ने अमेरिका में निवेश करने का कोई वादा नहीं किया है. उनकी यह सफाई व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के उस बयान के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि ट्रेड डील के तहत भारत अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा. उनकी यह टिप्पणी शायद कुछ कन्फ्यूजन की वजह से हुई होगी क्योंकि डील के तहत भारत ने सिर्फ अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर के प्रोडक्ट्स खरीदने पर सहमति जताई है. गोयल ने कहा कि ये खरीदारी अगले पांच सालों में होगी. ट्रंप ने डील का ऐलान करते वक्त कहा था कि भारत अमेरिका से एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, कोयला और कई दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदेगा.

ये भी पढ़ें:

क्या अमेरिका को 18 परसेंट टैरिफ देकर उसके सामानों पर जीरो टैरिफ लगाएगा भारत? जानें क्या है सच्चाई