भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. हर कोई छोटी- बड़ी हर तरह की पेमेंट के लिए फोन पे, गूगल पे या किसी और एप का ही इस्तेमाल करता है. क्योंकि ये आसान होता है और बार-बार एटीएम के चक्कर नहीं काटना पड़ते हैं. इसी के चलते अक्टूबर 2026 में UPI ट्रांजैक्शन में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस महीने में हर रोज यूपीआई के जरिए पहली बार करीब 1 लाख करोड़ रुपये की रकम का लेन देन किया गया है.

Continues below advertisement

त्योहारों के सीजन में खरीदारी बढ़ने से UPI के इस्तेमाल में तेजी आई है. ये तेजी तब है जब सरकार जल्दी ही यूपीआई पेमेंट्स पर MDR चार्जेस लगाने वाली है.

अक्टूबर में हुआ ताबड़तोड़ ट्रांजैक्शननेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में UPI के जरिए कुल 25.47 अरब यानी करीब 2,547 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए. इन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 31.53 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. पिछले साल अक्टूबर 2025 में UPI से 20.7 अरब ट्रांजैक्शन हुए थे. इस तरह एक साल में ट्रांजैक्शन की संख्या में करीब 23% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, लेन-देन की कुल रकम में 16% का इजाफा हुआ है.

Continues below advertisement

हर रोज कितना हुआ ट्रांजैक्शन?अक्टूबर में UPI के जरिए हर रोज करीब 82.2 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए. ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पता चलता है कि लोग अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल और ऑनलाइन खरीदारी तक में डिजिटल पेमेंट को इम्पॉर्टेंस दे रहे हैं.

क्यों बढ़ा ट्रांजैक्शन?बता दें कि अक्तूबर के महीने में लगातार त्यौहार आए हैं, जैसे नवरात्रि फिर दशहरा और तो और इसी समय में ऑनलाइन शॉपिंग पर भी सेल शुरू हुई, जिसके कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की. इस दौरान कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और दूसरी चीजों की खरीदारी में UPI का इस्तेमाल बढ़ा. यही वजह रही कि UPI से होने वाले भुगतान की संख्या के साथ-साथ लेन-देन की रकम में भी तेजी आई.

ये भी पढ़ें: रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील