एक्सप्लोरर

Jobs Layoffs: एक लाख लोगों की छिन चुकी है रोजी-रोटी, भारी पड़ रहा ये साल

Job Crisis: इस साल की पहली छमाही नौकरियों पर बहुत भारी पड़ रही है. आगे भी साल 2024 में जॉब क्राइसिस टलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

Job Crisis: टेक कंपनियां और उनमें काम कर रहे लोगों के लिए साल 2024 बहुत भारी पड़ा है. इस साल अब तक लगभग 1 लाख लोग छंटनी का शिकार हो चुके हैं. इस साल की पहली छमाही में दुनियाभर की लगभग 330 कंपनियों में से लगभग 98,000 से ज्यादा लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं. इसके अलावा हजारों लोग साइलेंट लेऑफ्स (Silent Layoffs) का भी शिकार बने हैं. आईटी (IT Sector) और टेक सेक्टर (Tech Sector) में पिछले साल से ही जारी आर्थिक सुस्ती अभी तक जारी है. 

साल 2024 में टलता नहीं दिखाई दे रहा जॉब क्राइसिस

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 98,834 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है. यह छंटनी एप्पल (Apple), गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), सिस्को (Cisco) और मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) जैसी बड़ी कंपनियों में भी हुई है. इस छंटनी के लिए एआई टेक्नोलॉजी में आ रही तेजी को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. भले ही बड़ी कंपनियां नौकरियों पर एआई के दुष्प्रभाव को नहीं स्वीकार रही हों लेकिन, इस ट्रेंड से समझ आ रहा है कि जॉब क्राइसिस (Job Crisis) फिलहाल साल 2024 में खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा.

रीस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रहीं दिग्गज आईटी कंपनियां

इस महीने की शुरुआत में ही माइक्रोसॉफ्ट ने मिक्स्ड रियलिटी (Mixed Reality) और अजूर क्लाउड (Azure Cloud) टीम से लगभग 1000 लोग निकाले गए हैं. माइक्रोसॉफ्ट अपने क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्वर बिजनेस को रीस्ट्रक्चर कर रही है. कंपनी अपने इन कारोबार के जरिए टेलीकॉम फर्म और स्पेस कंपनियों को टार्गेट करना चाहती है. ब्लिजार्ड (Blizzard) के अधिग्रहण के बाद लगभग 1,900 कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट से निकाल दिया गया है. इनमें से ज्यादातर इसकी गेमिंग टीम से थे. इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी माइक्रोसॉफ्ट छोड़कर गए हैं. 

भारत की बड़ी कंपनियों में भी छंटनी जारी 

उधर, अमेजन ने भी कई डिवीजन में छंटनी की है. इनमें प्राइम टीम, ट्विच और ऑडिबल टीम शामिल है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी हाल ही में अपने कई कर्मचारियों को पिंक स्लिप पकड़ाई है. इस दौरान कई भारतीय कंपनियों ने भी छंटनी का रास्ता पकड़ा है. इनमें रेशामंडी (ReshaMandi), ईबे (eBay), फ्लिपकार्ट (Flipkart), स्विगी (Swiggy), पेटीएम (Paytm), बायजू (Byju) और ओला (Ola) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी ग्रुप की ये कंपनियां होने वाली हैं एक, बनेगी विशाल कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget