एक्सप्लोरर

Tata Sons: 30 लाख करोड़ रुपये का हुआ टाटा ग्रुप, चंद्रशेखरन की सैलरी में जबरदस्त उछाल

N Chandrasekaran Salary: टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में एक वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आया है. टाटा संस के चेयरमैन देश में सबसे ज्यादा कमाने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

N Chandrasekaran Salary: देश का दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ग्रुप (Tata Group) लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है. वित्त वर्ष 2024 के अंत तक टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 30.37 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है. एक साल पहले तक यही आंकड़ा 20.71 लाख करोड़ रुपये था. एक वित्त वर्ष में ही टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा है. टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) का मुनाफा भी 74 फीसदी बढ़कर 49,000 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) की सैलरी में भी 20 फीसदी उछाल आया है और अब उनको 135.32 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. 

टाटा संस ने जारी की अपनी 106वीं सालाना रिपोर्ट

टाटा संस ने शुक्रवार को अपनी 106वीं सालाना रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 34,625 करोड़ रुपये बांटे हैं. कंपनी ने लगभग दोगुना डिविडेंड पिछले वित्त वर्ष में बांटा है. वित्त वर्ष 2023 में यही आंकड़ा 16,847.79 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 14.64 फीसदी बढ़कर 4.76 लाख करोड़ रुपये हो गया है. एन चंद्रशेखरन को एक साल पहले तक 121.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलती थी. अब उनकी सैलरी भी बढ़ी है और वह देश के सबसे ज्यादा कमाने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्हें टाटा संस के बोर्ड में 2016 में शामिल किया गया था. कंपनी के सीएफओ सौरभ अग्रवाल (Saurabh Agrawal) को 30.35 करोड़ रुपये दिए गए हैं. 

एयरलाइन कारोबार में सुधार, तेजी से कम हो रहा घाटा  

पिछले वित्त वर्ष में एयर इंडिया (Air India), विस्तारा (Vistara), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और एआईएक्स कनेक्ट (AIX Connect) ने टाटा ग्रुप की तरक्की में बड़ा योगदान दिया है. एयरलाइन कारोबार से कंपनी का घाटा 15,414 करोड़ रुपये से घटकर 6,337 करोड़ रुपये रह गया है. टाटा ग्रुप की सभी एयरलाइन ने पिछले वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल अब एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर होने जा रहा है. इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि चालू वित्त वर्ष में इनके प्रदर्शन में और सुधार आएगा.

टाटा डिजिटल के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे 

टाटा ग्रुप को टाटा डिजिटल (Tata Digital) के बढ़ते कारोबार से भी बहुत सपोर्ट मिला है. टाटा डिजिटल में बिगबास्केट (BigBasket), क्रोमा (Croma) और टाटा क्लिक (Tata Cliq) शामिल हैं. इन सभी कंपनियों की मर्चैंडाइस वैल्यू 37,355 करोड़ रुपये हो चुकी है. साथ ही इनके पास 2 करोड़ से ज्यादा एक्टिव कस्टमर हैं. पिछले वित्त वर्ष में टाटा ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें

Investment in India: भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, बन गया निवेश करने की फेवरेट डेस्टिनेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', राज्यसभा में PM मोदी ने बताया कांग्रेस क्यों लगाती है ऐसे नारे
'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', राज्यसभा में PM मोदी ने बताया कांग्रेस क्यों लगाती है ऐसे नारे
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच

वीडियोज

PM Modi Speech In Rajya Sabha: लोकसभा में हुई घटना पर PM ने Congress को दिया जवाब | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के गरीबों को सलाम.. Congress के लिए गरीबों ने' | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के सामने चुनौतियां क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है'
संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Rahul Gandhi | PM Modi
Khabar Gawah Hai: संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Congress Vs BJP | Megha Prasad |ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', राज्यसभा में PM मोदी ने बताया कांग्रेस क्यों लगाती है ऐसे नारे
'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', राज्यसभा में PM मोदी ने बताया कांग्रेस क्यों लगाती है ऐसे नारे
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
नोरा फतेही की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, हुस्न की मलिका लगती है बॉलीवुड की 'डांस क्वीन'
नोरा फतेही की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, हुस्न की मलिका लगती है बॉलीवुड की 'डांस क्वीन'
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Kitchen Oil Spill Cleaning: किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर
किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर
BEd को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन
BEd को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन
Embed widget