एक्सप्लोरर

Tata Semiconductor Plant: टाटा सेमीकंडक्टर प्लांट का काम शुरू, 27 हजार करोड़ का निवेश, मिलेंगी हजारों नौकरियां

Tata Group: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने असम में इस प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद कहा कि हमारे सप्लायर भी यहां काम करेंगे. साथ ही सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम भी विकसित होगा.

Tata Group: टाटा ग्रुप ने असम में अपने सेमीकंडक्टर प्लांट (Semiconductor Plant) के भूमि पूजन के साथ ही देश को चिप मेकिंग सेक्टर में आगे ले जाने की शुरुआत कर दी है. इस प्लांट पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसकी मदद से 27 हजार नौकरियां भी पैदा होंगी. यह प्लांट 2025 में ऑपरेशनल हो जाएगा. टाटा ग्रुप (Tata Group) ने शनिवार को कहा कि असम के 1000 लोग फिलहाल यहां काम कर रहे हैं. भविष्य में कंपनी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में शामिल अन्य कंपनियों को भी यहां लाने का प्रयास करेगी. 

एन चंद्रशेखरन ने किया प्लांट का भूमि पूजन

टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद कहा कि हम इस प्लांट के जरिए 15 हजार प्रत्यक्ष और 12 हजार अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करेंगे. इसके अलावा हमारे सप्लायर भी यहां धीरे-धीरे आएंगे. कार्यक्रम में मौजूद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने इसे राज्य के लोगों के लिए स्वर्णिम पल करार दिया है. असम के लोग हमेशा टाटा ग्रुप के आभारी रहेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि टाटा ग्रुप को यहां प्लांट बनाने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी.

असम के मुख्यमंत्री ने कहा- हमारा सपना पूरा हुआ 

टाटा ग्रुप यह प्लांट मोरीगांव जिले के जागीरोड में बनाने जा रहा है. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) की वजह से यह प्लांट असम में लाने का सपना पूरा हुआ है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्लांट में बनने वाले चिप इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत लगभग हर कंपनी में इस्तेमाल होंगे.

फरवरी, 2024 में केंद्रीय कैबिनेट से मिली थी मंजूरी

इस सेमीकंडक्टर प्लांट को फरवरी, 2024 में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली थी. सिर्फ 5 महीनों के अंदर ही प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यहां चिप बनाने के लिए ज्यादातर टेक्नोलॉजी भारत की ही होगी. यह प्लांट देश को सेमीकंडक्टर सेक्टर में आगे ले जाएगा. इस प्लांट के असम में बनने से पूर्वोत्तर राज्यों में मौजूद एनआईटी से इस सेक्टर के लिए टैलेंट पैदा किया जाएगा. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का दूसरा प्लांट गुजरात के धोलेरा में बन रहा है. यह दिसंबर, 2026 से काम करना शुरू कर देगा.

ये भी पढ़ें 

Deepinder Goyal: जोमाटो के मालिक दीपिंदर गोयल ने खरीदी 6.5 करोड़ रुपये की Bentley, लग्जरी कारों के हैं शौकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget