Tata Capital IPO Update: टाटा समूह की एनबीएफसी कंपनी टाटा कैपिटल के आईपीओ के आने का रास्ता साफ हो गया है. टाटा कैपिटल के बोर्ड ने कंपनी के आईपीओ लॉन्चिंग को मंजूरी दे दी है. टाटा कैपिटल अपने आईपीओ में नए शेयर्स जारी कर तो पैसा जुटाएगी ही साथ में ऑफर फॉर सेल में मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. टाटा कैपिटल के बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों से राइट्स इश्यू के जरिए 1504 करोड़ जुटाने को मंजूरी दे दी है. 

टाटा कैपिटल ने ये जानकारी है कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई. और कंपनी के बोर्ड ने टाटा कैपिटल के आईपीओ लाने पर अपनी मुहर लगा दी है. इस आईपीओ में 23 करोड़ नए शेयर्स जारी किए जायेंगे. साथ कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. टाटा कैपिटल आईपीओ के जरिए बाजार से 15000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. टाटा कैपिटल के बोर्ड से आईपीओ लाने की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है. 

टाटा कैपिटल के आईपीओ को मंजूरी मिलने के बाद टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. टाटा इंवेस्टमेंट का शेयर करीब 10 फीसदी के उछाल के साथ 6321 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है. 

टाटा कैपिटल के बोर्ड ने राइट्स इश्यू को भी मंजूरी दे दी है. कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों से इसके जरिए 1504 करोड़ रुपये जुटाएगी. बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ये अनुमान जताया जा रहा है कि टाटा कैपिटल का आईपीओ इस साल सितंबर महीने से पहले लॉन्च हो सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के तहत सितंबर 2025 से पहले टाटा कैपिटल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है क्योंकि टाटा कैपिटल अपर-लेयर एनबीएफसी है. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India) के नियमों के तहत टाटा समूह की दो एनबीएफसी टाटा संस (Tata Sons) और टाटा कैपिटल को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है. टाटा कैपिटल में 93 फीसदी हिस्सेदारी टाटा संस के पास है. 

इससे पहले नवंबर 2023 में टाटा समूह अपनी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आईपीओ लेकर आई थी और 30 नवंबर 2023 को कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. 500 रुपये के इश्यू प्राइस पर टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आया था और स्टॉक 140 फीसदी के उछाल के साथ 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के पहले ही दिन शेयरहोल्डर्स को उनके निवेश पर मल्टीबैगर रिटर्न मिला था. 

ये भी पढ़ें 

PSB Stake Sale: पब्लिक सेक्टर बैंकों और वित्तीय संस्थानों में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, DIPAM ने शुरू की तैयारी