एक्सप्लोरर

Tamilnad Mercantile Bank IPO: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की फीकी लिस्टिंग, BSE पर 510 रुपये-NSE पर 495 रुपये पर लिस्ट

Tamilnad Mercantile Bank Shares Listing: शेयर बाजार में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई पर डिस्काउंट के साथ हुई है. शेयर बीएसई पर सपाट लेवल पर लिस्ट हुआ है. जानें क्या रहे स्तर.

Tamilnad Mercantile Bank Shares Listing: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है और इसने निवेशकों को निराश किया है. Tamilnad Mercantile Bank के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई पर 510 रुपये पर हुई है और ये 510 रुपये के इश्यू प्राइस के सामने सपाट लिस्टिंग है. वहीं एनएसई पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 3 फीसदी डिस्काउंट के साथ हुई है और ये 495 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है. इस लिहाज से निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला है और ये डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है.

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ के बारे में जानें
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ 5 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 510 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. यह आईपीओ 832 करोड़ रुपये का था. बैंक की ओर से दिए गए डॉक्युमेंट्स के अनुसार इसने आईपीओ में 1.58 करोड़ नए शेयर जारी किए.

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ कितना हुआ सब्सक्राइब 
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ कुल 2.86 गुना ही सब्सक्राइब हो सका था. संस्थागत निवेशकों की ओर से बेरुखी देखी गई. संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया कोटा 1.62 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था. गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 2.94 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल निवेशकों का कोटा 6.48  गुना सब्सक्राइब हुआ था. आईपीओ में 10 फीसदी कोटा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया था. 

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के बारे में जानें
100 वर्ष पुराना तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है. ये बैंक खासतौर से एमएसएमई, कृषि और रिटेल सेक्टर को कर्ज उपलब्ध कराता है. मार्च 2022 तक बैंक ने 44,930 करोड़ डिपॉजिट्स के रूप में प्राप्त किया है वहीं 33,490 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर बांटे हैं. 2022 वित्त वर्ष में बैंक का मुनाफा 820 करोड़ रुपये रहा था. बैंक के 509 शाखाएं हैं जिसमें 106 ग्रामीण इलाकों में, 247 सेमी-अर्बन इलाकों में, 80 अर्बन और 76 मेट्रो शहर में मौजूद है. केवल तमिलनाडु में बैंक के 369 ब्रांच हैं. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में तेजी; सेंसेक्स 60454 पर खुला, निफ्टी 18050 के पास, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर

SBI Hikes Lending Rates: SBI कस्टमर्स ध्यान दें! बैंक ने BPLR में किया 0.70% का इजाफा, महंगी हो जाएगी आपकी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget