एक्सप्लोरर

Adani Hindenberg Issue: सुप्रीम कोर्ट में 14 अगस्त तक के लिए टली अडानी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश ने पूछा जांच का स्टेटस

Adani-Hindenburg case: सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हमें एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट मिल गई है. सेबी को लेकर कुछ बातें कहीं गई है जिसपर जवाब दाखिल कर दिया गया है.

Supreme Court On Adani Hindenberg Issue: सुप्रीम कोर्ट में अडानी - हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई अगस्त महीने के लिए टल गई है. अब 14 अगस्त को मामले की सुनवाई होगी. इससे पहले 11 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सेबी की जांच के स्टेटस के बारे में पूछा. जिसके जवाब में सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सेबी के पास जांच पूरा करने के लिए अगस्त तक का समय है.   

सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हमें एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट मिल गई है. जिसमें सेबी को लेकर कुछ बातें कहीं गई है. हमने इसपर अपना जवाब दाखिल कर दिया है. फिर मुख्य न्यायाधीश ने सॉलिसीटर जनरल से जांच के स्टेटस के बारे मे पूछा. इस पर तुषार मेहता ने कोर्ट को कहा कि, वो रिपोर्ट में मौजूद है. उन्होंने इसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि कमिटी के रिपोर्ट पर हमने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. 

याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने इस पर कहा कि जवाब सोमवार को दाखिल किया गया और मीडिया के बीच बांट दिया गया. लेकिन देरी से फाइल किया गया जिससे कोर्ट को ये ना मिले. उन्होंने कोर्ट को बताया कि एक्सपर्ट कमिटी ने कहा है कि सेबी ने जो कुछ किया है उसके बाद वो जांच में किसी भी निष्कर्ष पर कहीं नहीं पहुंचने वाली है. उन्होंने सेबी पर जांच को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. 

प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा कि सेबी के नियमों में संशोधनों के कारण जांच किसी मुकाम पर नहीं पहुंचने वाली है जिससे ऐसे घोटालों का पर्दाफाश होना मुश्किल है. इसपर सीजेआई ने सेबी के वकील तुषार मेहता से संशोधन के बैकग्राउंड को देखने को कहा कि बताने को कहा कि इस संशोधन को क्यों पारित किया गया. 

एक और याचिकाकर्ता एडवोकेट एम एल शर्मा ने कोर्ट में कहा कि ये पता लगाना बेहद जरुरी है कि किसने अडानी के स्टॉक्स बाजार में बेचे. जिसके बाद मुख्य न्यायधीश ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी. 

ये भी पढ़ें

Income Tax Return: 11 जुलाई तक फाइल हुए इतने करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न, 9 दिन पहले ही छू लिया ये मील का पत्थर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget