एक्सप्लोरर

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के इस स्टॉक ने दिया तगड़ा झटका, मिनटों में डूबे 1700 करोड़ रुपये

Titan Shares: आज बाजार में उस समय हलचल मच गई, जब टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी Titan Limited के शेयरों में एक झटके में बड़ी गिरावट आई. इससे दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को 1700 करोड़ का झटका लगा है.

Rekha Jhunjhunwala: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयरों का आज हाल बेहाल है. शुरुआती कारोबारी में इसके शेयर 6 परसेंट से ज्यादा गिर गए. इस गिरावट की बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में कही गई वह बात है, जिसमें उन्होंने देश की जनता से एक साल तक सोना खरीदने से दूरी बनाने की सलाह दी है.

क्यों शेयरों में आई गिरावट?

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद में नागरिकों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की. अब भारत में टाइटन जैसी कंपनियों का बिजनेस पूरी तरह से सोने की घरेलू मांग पर ही टिका हुआ है. ऐसे में जाहिर तौर पर निवेशकों को डर है कि पीएम मोदी की इस अपील के बाद शादियों और त्योहारों के सीजन में सोने की बिक्री में भारी गिरावट आ सकती है.

यही वजह है कि आज के कारोबारी सेशन में टाइटन के शेयर 6.28 परसेंट तक गिरकर 4,230 रुपये पर आ गए. यह इसके पिछले बंद भाव 4,513.40 रुपये से 283.40 रुपये कम है. शेयर 4,350 रुपये पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 4,220 रुपये के निचले स्तर तक गया. आज सिर्फ टाइटन ही नहीं, बल्कि कल्याण ज्वेलर्स और सेंको गोल्ड जैसे दूसरे ज्वेलरी स्टॉक्स में भी तेज गिरावट आई.

प्रधानमंत्री की यह अपील पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास पैदा हुई रुकावटों के कारण चल रहे वैश्विक ऊर्जा संकट से जुड़ी थी. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और सोना, दोनों ही आयात करता है और इन दोनों का भुगतान अमेरिकी डॉलर में किया जाता है. ज्यादा आयात होने से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ता है और इससे रुपया कमजोर हो सकता है.

रेखा झुनझुनवाला को बड़ा नुकसान

टाइटन के शेयरों में आज आई इस भारी गिरावट के कारण दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ में से एक ही झटके में लगभग 1700 करोड़ रुपये डूब गए. मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 4,71,84,470  शेयर हैं, जो लगभग 5.31 परसेंट की हिस्सेदारी के बराबर है. प्रति शेयर आज 362 रुपये की गिरावट के हिसाब से आज उनकी कुल संपत्ति में करीब 1700 करोड़ रुपये की कमी आई है. 

(यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Share Market: क्रैश हुआ शेयर बाजार, 690 अंक लुढ़का सेंसेक्स; 24000 के नीचे जा पहुंचा निफ्टी 

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राजेश एक्सपोर्ट्स का महाघोटाला: दांव पर LIC के 300 करोड़! शेयर में लगा लगातार 5वां लोअर सर्किट
राजेश एक्सपोर्ट्स का महाघोटाला: दांव पर LIC के 300 करोड़! शेयर में लगा लगातार 5वां लोअर सर्किट
Stocks to Watch Today: बनाए रखें नजर! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम
बनाए रखें नजर! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम
Stock Market Today: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच सुस्त पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, 69 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 8 अंक नीचे
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच सुस्त पड़ी शेयर बाजार की रफ्तार, 69 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 8 अंक नीचे
इस मल्टीबैगर स्टॉक पर आया मोतलाल ओसवाल का दिल, 5 साल में 690% रिटर्न देकर निवेशकों को बनाया मालामाल
इस मल्टीबैगर स्टॉक पर आया मोतलाल ओसवाल का दिल, 5 साल में 690% रिटर्न देकर निवेशकों को बनाया मालामाल
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर उनके पास 20 सांसद तो...', TMC के बागी नेताओं को लेकर फायर हुईं महुआ, जानें क्या कहा
'अगर उनके पास 20 सांसद तो...', TMC के बागी नेताओं को लेकर फायर हुईं महुआ, जानें क्या कहा
NEET UG 2026 री-एग्जाम वाले दिन पटना में नहीं होगा यह काम, कोचिंग विवाद के बाद प्रशासन अलर्ट
NEET UG 2026 री-एग्जाम वाले दिन पटना में नहीं होगा यह काम, कोचिंग विवाद के बाद प्रशासन अलर्ट
'वी विल मिस यू दीदी, इमोशनली मैं गलत हूं...', ममता का साथ छोड़ने पर भावुक हुईं शताब्दी रॉय
'वी विल मिस यू दीदी, इमोशनली मैं गलत हूं...', ममता का साथ छोड़ने पर भावुक हुईं शताब्दी रॉय
FIFA 2026 OPENING CEREMONY: शकीरा और केटी पेरी की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, जानिए A टू Z
शकीरा और केटी पेरी की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, जानिए A टू Z
Tanu Weds Manu 3: फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी, 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
कंगना-माधवन की 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
Explained: 61% इजरायली और ट्रंप चाहते नेतन्याहू राजनीति छोडे़ं! फिर भी दोबारा चुनाव लड़ने का ऐलान क्यों, क्या जीत पाएंगे?
61% इजरायली और ट्रंप चाहते नेतन्याहू राजनीति छोडे़ं! फिर भी दोबारा चुनाव लड़ने का ऐलान क्यों?
UP Police Constable की Cut Off कितनी जा सकती है? इतने नंबर हैं तो फिजिकल का चांस
UP Police Constable की Cut Off कितनी जा सकती है? इतने नंबर हैं तो फिजिकल का चांस
हल्दी, अदरक या धनिया... कम बारिश में कौन सा मसाला देगा ज्यादा मुनाफा?
हल्दी, अदरक या धनिया... कम बारिश में कौन सा मसाला देगा ज्यादा मुनाफा?
Embed widget