एक्सप्लोरर

कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये PSU शेयर देगा 5.50 रुपये डिविडेंड? जानें रिकॉर्ड से लेकर बाकी सभी डिटेल

Dividend Stock: कोयले के खनन से जुड़ी सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने तीसरी तिमाही के नतीजे के साथ अपने निवेशकों के बीच तीसरी बार डिविडेंड बांटने का भी बड़ा ऐलान कर चुकी है.

Dividend Stock: शेयर बाजार में अकसर ऐसी कंपनियों में निवेश फायदा करा जाता है, जो हर साल डिविडेंड देती है. ऐसी ही एक कंपनी है कोल इंडिया लिमिटेड (CIL). कोयले की खनन से जुड़ी इस सरकारी कंपनी ने बीते गुरुवार को 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही के अपने नतीजे का ऐलान किया. साथ ही अपने शेयरहोल्डर्स के लिए तीसरे फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा कर दी.

महारत्न PSU के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए निवेशकों के लिए हर शेयर पर 5.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है.

कब तय किया गया है रिकॉर्ड डेट? 

CIL ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ''बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज हुई अपनी मीटिंग में कई दूसरी बातों के साथ-साथ कारोबारी साल 2025-26 के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 5.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जैसा कि CIL की ऑडिट कमिटी ने आज हुई अपनी मीटिंग में सिफारिश की थी.''

इससे पहले जुलाई और फिर अक्टूबर में क्रमशः 5.50 रुपये और 10.25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया जा चुका है.  कंपनी ने 18 फरवरी, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि किन शेयरधारकों को फाइनल डिविडेंड पर मुनाफा कमाने का ममिलेगा. कंपनी के अनुसार, डिविडेंड की घोषणा के 30 दिनों के भीतर योग्य शेयरधारकों को भुगतान कर दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार, डिविडेंड की घोषणा के 30 दिनों के भीतर योग्य शेयरधारकों को भुगतान कर दिया जाएगा.

Q3 FY26 में कैसा रहा नतीजा?

दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कोल इंडिया के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 15.8 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ कंपनी का मुनाफा 7,157.45 करोड़ रुपये दर्ज हुआ. कंपनी को यह नुकसान बिक्री में आई गिरावट और खर्च बढ़ने के चलते हुआ.  

कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू Q3 FY26 में पिछले साल की समान तिमाही के 32,359 करोड़ रुपयेसे 7.9 परसेंट बढ़कर 34,924 करोड़ रुपये हो गया.  इस दौरान सालाना आधार पर EBITDA में 19.4 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई और यह 9,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 7,817 करोड़ रुपये था.

अक्टूबर-दिसंबर 2025 की अवधि में EBITDA मार्जिन साल-दर-साल 256 bps बढ़कर 26.7 परसेंट हो गया, जबकि पिछले साल इसी समय यह 24.2 परसेंट था. पिछले साल दिसंबर तिमाही में कोल इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8,505.57 करोड़ रुपये बताया था.

बिक्री घटी, खर्च बढ़ा

देश के कोयला उत्पादन में 80 परसेंट की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी कोल इंडिया की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 32,358.98 करोड़ रुपये से घटकर इस बार 30,818.17 करोड़ रुपये रह गई. इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड खर्च बढ़कर 28,132 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 27,280 करोड़ रुपये था.

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने 529.19 मिलियन टन (MT) का उत्पादन किया, जो पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल-दिसंबर पीरियड में किए गए 543.36 MT से कम है. FY26 के अप्रैल-दिसंबर पीरियड में CIL का कोयला ऑफटेक 545.74 MT था, जो पिछले साल इसी पीरियड में 561.68 MT से कम है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

इस कंपनी में मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स की एंट्री; हुई बड़ी ब्लॉक डील , चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Updates: शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 428 अंक उछला; निफ्टी 23,913 के पार
Stock Market: शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 428 अंक उछला; निफ्टी 23,913 के पार
Stock Market: गिरते बाजार में तेज उछाल की संभावना, ब्रोकरेज ने दिया सेंसेक्स के लिए बड़ा टारगेट; जानिए पूरी डिटेल
गिरते बाजार में तेज उछाल की संभावना, ब्रोकरेज ने दिया सेंसेक्स के लिए बड़ा टारगेट; जानिए पूरी डिटेल
Stock Market 9 April: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 273 अंक टूटा; निफ्टी भी लाल
शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 273 अंक टूटा; निफ्टी भी लाल
Top Shares Today: निवेशक पैसे रखें तैयार! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, जानिए इसकी वजह
निवेशक पैसे रखें तैयार! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, जानिए इसकी वजह
Advertisement

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget