नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआत भले ही अच्छी तेजी के साथ हुई थी लेकिन दिन बढ़ते बढ़ते इसमें भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी में दोपहर के समय बड़ी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कारोबार खत्म होते-होते बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी गई. वित्तीय क्षेत्र में समस्या को बाजार के जानकार गिरावट का कारण बता रहे हैं.

कैसे बंद हुआ बाजार आज का कारोबार खत्म होने के समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 361.92 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 38,305.41 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 114.55 अंक यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 11,359.90 पर जाकर बंद हुआ है.

दोपहर में सेंसेक्स में दिखी करीब 750 अंकों की गिरावट दोपहर करीब 2.30 बजे ताबड़तोड़ बिकवाली के चलते सेंसेक्स में 737 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और ये 37,930 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 227 अंक का गोता लगाकर 11,247.90 अंक तक आ गिरा था.

सेक्टोरियल इंडेक्स सेक्टरवार कारोबार देखें तो आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के सेक्टर देखें तो रियलटी सेक्टर में 4.12 फीसदी की गिरावट रही और मीडिया शेयर 4.32 फीसदी पीएसयू बैंकों में 3.78 फीसदी की भारी कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के शेयरों में भी लाल रंग का ही बोलबाला रहा है. निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ और 11 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है.

यस बैंक में दिखी भारी गिरावट आज के कारोबार के दौरान येस बैंक का शेयर 24 फीसदी से अधिक टूटा गया और यह लगातार पांचवा कारोबारी दिन है जब यस बैंक का शेयर टूटा है. दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील और टीसीएस में भी गिरावट दर्ज की गयी. बाजार जानकारों का कहना है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-अपरेटिव बैंक (पीएमसी) में संकट गहराने और इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप की वजह से निवेशक सतर्क रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री लगातार 11वें महीने गिरी, सितंबर में 27 फीसद की गिरावटखुशखबरी: SBI ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाई, फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा भी बढ़ाई गईउपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर: अब मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे खराब सामानों की शिकायतअप्रैल- अगस्त में रेलवे की टिकट बुकिंग, माल ढुलाई से आमदनी घटी, पिछले साल के मुकाबले 12,000 करोड़ रुपये कम रही