एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में तेजी; सेंसेक्स 60454 पर खुला, निफ्टी 18050 के पास, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है और इसके पीछे बैंकिंग और फाइनेंशिल शेयरों की तेजी प्रमुख कारण है. बैंक निफ्टी ने आज ओपनिंग के तुरंत बाद नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार खुला है और स्टॉक मार्केट में हरे निशान में ट्रेड खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले हैं. कल की जोरदार गिरावट से बाजार उबरते हुए नजर आ रहे हैं. बैंकिंग शेयरों में बढ़त है और ऑटो, मेटल्स में एक तिहाई फीसदी से ज्यादा की उछाल नजर आ रही है. 

शुरुआती मिनटों में कैसा दिख रहा ट्रेड
बाजार खुलने के शुरुआती मिनटों में शेयर बाजार में तेजी और बढ़ गई है. सेंसेक्स 278.29 अंक यानी 0.46 फीसदी चढ़कर 60,625 के ऊपर आ गया है. निफ्टी 76 अंक उछलकर 0.42 फीसदी ऊपर है और 18080 पर आ गया है. 

कैसी रही बाजार की ओपनिंग
आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 107.40 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 60,454 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 42.60 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के बाद 18,046 पर ट्रेड देखा जा रहा है. 

बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर आया
आज बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है और ये ऑलटाइम हाई पर चला गया है. बैंक निफ्टी में इस समय 400 अंक से ज्यादा उछाल नजर आ रहा है और ये 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 41806 के लेवल पर नजर आ रहा है. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. आईसीआईसीआई बैंक रिकॉर्ड हाई पर आ गया है. IDFC First Bank के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी दिखा रहा है और Federal Bank में 2 फीसदी तेजी देखी जा रही है. एसबीआई में भी शानदार मजबूती देखी जा रही है. 

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेड हो रहा है. निफ्टी के 21 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

सेंसेक्स के बढ़ने वाले शेयर
आज सेंसेक्स में मारुति 3 फीसदी उछाल पर है. आईसीआईसीआई बैंक 1.48 फीसदी तो एनटीपीसी 1.17 फीसदी ऊपर है. एलएंडटी में 1.03 फीसदी और एमएंडएम में 0.91 फीसदी की तेजी है. एसबीआई 0.59 फीसदी की बढ़त पर है. इसके अलावा सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, नेस्ले, एचडीएफसी, विप्रो, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयरों में मजबूती बनी हुई है. 

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों के नाम
अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा ट्रेड
आज घरेलू शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखी जा रही थी. बीएसई का सेंसेक्स 113 अंक ऊपर चढ़कर 60460 के लेवल पर बना हुआ था और निफ्टी में 41 अंकों की तेजी के बाद 18045 के स्तर देखे जा रहे थे.

ये भी पढ़ें

SBI Hikes Lending Rates: SBI कस्टमर्स ध्यान दें! बैंक ने BPLR में किया 0.70% का इजाफा, महंगी हो जाएगी आपकी EMI

Petrol: पेट्रोल में एथनॉल मिलाने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कही ऐसी बात, आपके लिए है अच्छी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget