एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान और गिर गया पूरी दुनिया का स्टॉक मार्केट, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कह दिया?

Stock Market Crash: मंदी की आशंका के अलावा, डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीतियों के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ रही है. उनके टैरिफ प्रस्तावों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है.

Stock Market Crash: मंगलवार का दिन पूरी दुनिया के शेयर मार्केट के लिए ठीक नहीं रहा. माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान की वजह से अमेरिका और एशिया के शेयर मार्केट क्रैश हो गए. इस बयान के बाद ही, एक तरफ अमेरिका का डाओ 900 अंकों की भारी गिरावट के साथ 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं दूसरी ओर नैस्डैक में ढाई साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी.

नैस्डैक सवा सात सौ अंक टूटकर 6 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. जबकि, GIFT निफ्टी 200 अंक टूटकर 22300 तक आया और डाओ फ्यूचर्स 200 अंक लुढ़क गया. वहां जापान के निक्केई में 1000 अंकों की भारी गिरावट देखी गई. इसके अलावा भारतीय शेयर मार्केट में सेंसेक्स लगभग 400 प्वाइंट और निफ्टी लगभग 100 प्वाइंट गिरा. चलिए अब जानते हैं कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या कहा कि पूरी दुनिया का स्टॉक मार्केट क्रैश हो गया.

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने

रविवार को फॉक्स न्यूज के शो "सन्डे मॉर्निंग फ्यूचर्स विद मारिया बार्टिरोमो" में, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था "एक बदलाव के दौर" से गुजरेगी और उन्होंने मंदी की संभावना से भी इनकार नहीं किया.

दरअसल, जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस साल मंदी की उम्मीद है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "मैं ऐसी चीजों के बारे में भविष्यवाणी करना पसंद नहीं करता. लेकिन हम जो कर रहे हैं, वह बहुत बड़ा है, इसलिए यह एक बदलाव का दौर है."

सीएनएन से बात करते हुए, अमेरिप्राइज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एंथनी सग्लिमबेन ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के बयान ने निवेशकों को और भी ज्यादा परेशान कर दिया, क्योंकि उन्होंने मंदी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया."

इन स्टॉक्स में दिखी बड़ी गिरावट

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के चलते सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 33 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे. गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 15 फीसदी, इंफोसिस 3.14 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.03 फीसदी, जोमैटो 2.13 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.62 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

हुआ लाखों करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. खबर लिखने तक बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप गिरकर 390.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 393.85 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानी आज के ट्रेड में निवेशकों को 2.94 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. 

इन वजहों से भी गिर रहा शेयर मार्केट

मंदी की आशंका के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीतियों के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ रही है. उनके टैरिफ प्रस्तावों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है, जिससे स्टॉक मार्केट में गिरावट आ रही है. इसके अलावा, भारत में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा बड़े पैमाने पर बिकवाली की जा रही है, जिससे बाजार पर दबाव पड़ रहा है. फरवरी 2025 तक FIIs ने लगभग 1.33 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है. वहीं, भारतीय बैंकों के कमजोर तिमाही परिणामों की संभावना ने भी बाजार में नकारात्मक माहौल बनाया है. बैंकिंग सेक्टर का Nifty 50 में महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे इसकी कमजोरी पूरे बाजार को प्रभावित कर रही है. कमजोर ग्लोबल मार्केट की वजह से भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है.

ये भी पढ़ें: Stock Market Opening: ग्लोबल संकेतों के चलते फिर औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, IndusInd Bank का स्टॉक 20 फीसदी धड़ाम

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget