Stock Market Closing: पिछले हफ्ते की तेजी के बाद आज यानी सोमवार को बाजार में गिरावट हावी हो गई है. शेयर बाजार दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं. BSE Sensex 306.01 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 55,766.22 के लेवल पर बंद हुआ है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 88.45 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
सेक्टोरियल इंडेक्स का कैसा रहा हाल?सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज ज्यादातर सेक्टर्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. इसके अलावा सभी आज सिर्फ मेटल और आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिली है. वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और निफ्टी बैंक सेक्टर्स में गिरावट रही है.
किन स्टॉक्स में रही तेजी?सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स में से 13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा 17 स्टॉक में गिरावट हावी रही है. आज टाटा स्टील टॉप गेनर रहा है. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, विप्रो, एनटीपीसी, एसबीआई, एलटी, आईटीसी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, ICICI Bank और टाइटन के स्टॉक में भी तेजी रही है.
किन शेयर्स में रही बिकवाली?इसके अलावा गिरावट वाले शेयर्स की लिस्ट में एमएंडएम, रिलायंस, मारुति, कोटक बैंक, अल्ट्रा केमिकल, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलीवर, पॉवर ग्रिड, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयरों में भी बिकवाली हावी रही है.
यह भी पढ़ें:Gold Price: खुशखबरी! 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, जानें कितनी आई कीमतों में गिरावट, फटाफट करें चेक
