Stock Market Closing On 8 August 2023:  शेयर बाजार के लिए मंगलवार का ट्रेडिंग सत्र निराशाजनक साबित हुआ है. बाजार लाल निशान में क्लोज हुआ है. हालांकि ये गिरावट मामूली है. एफएमसीजी, मेटल्स सेक्टर के शेयरों में गिरावट के चलते बाजार में ये गिरावट देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 130 अंकों की गिरावट के साथ 65,826 अंकों पर क्लोज हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंकों की गिरावट के साथ 19,570 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टर का हाल

आज के ट्रेड में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. जबकि ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, इंफ्रा, कमोडिटी, मेटल्स, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली है. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉल स्टॉक्स में फिर से खरीदारी देखी गई. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है और 20 शेयर गिरावट के साथ क्लोज हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 19 शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 31 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex65,846.5066,057.5365,752.63-0.16%
BSE SmallCap35,248.9735,341.3735,064.530.25%
India VIX11.3311.5311.102.00%
NIFTY Midcap 10037,912.5037,984.0537,578.750.23%
NIFTY Smallcap 10011,755.9511,779.6011,664.200.27%
NIfty smallcap 505,336.755,343.305,286.000.34%
Nifty 10019,497.4519,560.5519,450.10-0.12%
Nifty 20010,370.6010,401.9010,336.20-0.07%
Nifty 5019,570.8519,634.4019,533.10-0.13%

निवेशकों की संपत्ति में मामूली बढ़ी

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद निवेशकों की संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 305.39 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 305.35 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के सेशन में निवेशकों की संपत्ति में 4,000 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. 

चढ़ने-गिरने वाले स्टॉक्स 

आज के कारोबार में टेक महिंद्रा 1.82 फीसदी, विप्रो 1.34 फीसदी, बजाज फाइनैंस 0.98 फीसदी, एसबीआई 0.89 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.58 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.56 फीसदी, टाइटन कंपनी 0.55 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 फीसदी की तेजी के साथ क्लोज हुआ है. जबकि पावर ग्रिड 2.62 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.78 फीसदी, जेएसडब्ल्यू 1.48 फीसदी, एचसीएल टेक 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें

High Airfare: संसद में उठा महंगे हवाई सफर का मुद्दा, सरकार ने एयरफेयर रेग्यूलेट करने से किया इंकार