Stock Market News: ईरान से जुड़े तनाव के बीच आईटी और ऑटो शेयरों में जबरदस्त मजबूती के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. 30 शेयरों वाला एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक उछलकर 76,704.13 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 बढ़कर 23,777.80 के स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त एटरनल के शेयरों में दर्ज की गई, जिसमें 3.37 प्रतिशत की तेजी आई.

Continues below advertisement

इसके बाद इन्फोसिस 2.84 प्रतिशत, टेक महिंद्रा लिमिटेड 2.81 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.73 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर 2.62 प्रतिशत तक चढ़े.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Continues below advertisement

बाजार में इस तेजी को लेकर ब्रोकिंग फर्म जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य शोधकर्ता विनोद नायर ने कहा कि हालिया तेज बिकवाली के बाद हुई खरीदारी ने बाजार को संभलने में मदद की है. उनके अनुसार, आईटी, रियल्टी और ऑटो शेयरों में मजबूती के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आई तेजी भी बाजार को सहारा दे रही है.

दूसरी ओर, कुछ शेयरों में गिरावट भी देखी गई. इनमें एनटीपीसी के शेयर 1.29 प्रतिशत तक गिर गए, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.04 प्रतिशत, सन फार्मास्यूटिकल्स 0.87 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.34 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.30 प्रतिशत तक नीचे आए.

ये भी पढ़ें: जबरन छुट्टी और जबरदस्त तनाव, फिर भी घर नहीं आना चाहते भारतीय.. जानिए क्यों?

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)