एक्सप्लोरर

SpiceJet Share Price: स्पाइसजेट को मिल गया 13 Q400 एयरक्रॉफ्ट का मालिकाना हक, स्टॉक में जोरदार उछाल

SpiceJet Share Price: स्पाइजेट के स्टॉक में 5.41 फीसदी का उछाल आया है और शेयर 56.70 रुपये तक जा पहुंचा है. फिलहाल शेयर 56 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

SpiceJet Share Price: बाजार के गिड़े मूड के बावजूद घरेलू एयरलाइंस कंपनी स्पाइजेट के स्टॉक में गुरुवार 14 नवंबर के कारोबारी सत्र में शानदार तेजी देखी जा रही है. इसकी वजह है कंपनी ने एक्सपोर्ट डवलपमेंट कनाडा के साथ 763 करोड़ रुपये के विवाद को सुझला लिया है और इस सेटलमेंट के चलते एयरलाइंस को 574 करोड़ रुपये की बचत हुई है. इसी खबर के चलते स्पाइजेट के स्टॉक में 5.41 फीसदी का उछाल आया है और शेयर 56.70 रुपये तक जा पहुंचा है.

स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में स्पाइसजेट ने बताया कि, एयरलाइंस ने एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (Export Development Canada) के साथ 763 करोड़ रुपये या 90.9 मिलियन डॉलर के विवाद को 22.5 मिलियन डॉलर में सुलझा लिया है. एयरलाइंस ने बताया कि ये रिजॉल्यूशन स्पाइसजेट के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके सेटलमेंट के चलते एयरलाइंस को 574 करोड़ रुपये या 68.3 मिलियन डॉलर की बचत हुई है. स्पाइसजेट ने बताया कि एयरलाइंस ने 22.5 मिलियन डॉलर का पूरा भुगतान कर दिया है. 

टर्म्स ऑफ एग्रीमेंट के मुताबिक स्पाइसजेट को एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा की ओर से फाइनेंस किए गए 13 Q400 एयरक्रॉफ्ट का मालिकाना हक मिल चुका है. इन 13 हवाईजहाज के ऑनरशिप के ट्रांसफर होने से स्पाइसजेट के ऑपरेशनल कॉस्ट में भारी कमी आएगी. इससे लंबी अवधि में एयरलाइंस को फाइनेंशियल बेनेफिट होगा और वित्तीय स्थिरता भी आएगी. 13 Q400 एयरक्रॉफ्ट के चलते स्पाइसजेट रीजनल और उड़ान रूट्स पर एडिशनल फ्लाइट्स की सेवा शुरू की जा सकेगी. इस सेटलमेंट पर स्पाइसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने कहा, हमें खुशी है कि पूरी राशि का भुगतान कर ईडीसी के साथ इस समझौते को बंद कर दिया है. 

एयरलाइंस के मुताबिक 27 अक्टूबर 2024 से स्पाइसजेट ने Q400 एयरक्रॉफ्ट के जरिए दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली, गोवहाटी-पटना-गोवहाटी, कोलकाता-पटना-कोलकाता, दिल्ली-पटना-दिल्ली, और दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली के लिए उड़ान शुरू कर चुकी है. इसके अलावा एयरलाइंस ने शिवमोगा-हैदराबाद, चेन्नई-कोच्चि सेक्टर्स के लिए भी उड़ान शुरू की है. इसके अलावा 18 फ्लाइट्स चरणों में शुरू करने का लक्ष्य है. 

ये भी पढ़ें 

Taxpayers: मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को मोदी राज में मिली बड़ी राहत! 10 वर्षों में इतना घट गया टैक्स का बोझ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget