कल पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन जाहिर करने के लिए खास दिन है, क्योंकि कल यानी 29 अक्टूबर को करवाचौथ है. इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है. ऐसे में जब पत्नी पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी तो पति का भी फर्ज बनता है कि अपनी पत्नी को शानदार गिफ्ट दें. अगर आप भी अपनी पत्नी को बजट में गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आईडिया है, जिससे देखकर आपकी पत्नी बेहद खुश हो जाएगी.
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, लेकिन आप अपनी पत्नी को एक अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 5000 रुपये के बजट में भी आप कई सारे गिफ्ट खरीद सकते हैं.
हैंडबैग देख खुश होगी बीवी
अगर आपकी पत्नी ऑफिस जाती है या फिर उन्हें हैंडबैग रखने का शौक है तो आप स्टाइलिश हैंडबैग या स्लिंग बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं. आपका मॉल में कई सारे ब्रांड के बैग मिल जाएंगे. बैग चुनते समय अपनी पत्नी की पसंद का खास ध्यान रखें और ऐसा बैग चुनें जो आपकी पत्नी रोजाना इस्तेमाल कर सकें.
गिफ्ट में दें सकते हैं साड़ी
साड़ी तो हर महिला को पसंद होती है. आप अपनी पत्नी के पसंदीदा रंग की साड़ी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं. आपको 5000 के अंदर काफी सुंदर साड़ियां मिल सकती हैं. साड़ी ऐसी ले जैसी आपकी पत्मी पहनना पसंद करती हो.
मेकअप गिफ्ट हैंपर दें
साड़ी के साथ ही महिलाओं को स्किनकेयर और मेकअप का सामान काफी पसंद होता है. आप अपनी पत्नी के लिए स्किनकेयर और मेकअप का एक खास गिफ्ट हैंपर बनवा सकते हैं. इस हैंपर में आप लिपस्टिक, बिंदी, मॉइस्चराइजर, सीरम, काजल जैसे दूसरे मेकअप प्रोडक्ट शामिल कर सकते हैं. हैंपर बनवाते समय उन्हें कौन से ब्रांड के मेकअप पसंद है, इसका ध्यान जरूर दें.
चांदी की पायल दें
अगर आपकी पत्नी ज्वेलरी पसंद करती है तो चांदी की पायल और बिछिया देना बेहतर होगा. आपको मार्केट में कई डिजाइन की पायल 5000 के बजट में आसानी से मिल सकती हैं. करवाचौथ जैसे मौके पर ये गिफ्ट देना काफी अच्छा रहेगा.
स्मार्टवॉच भी दे सकते हैं आप
आजकल स्मार्टवॉच पहनना कई महिलाओं को पसंद है. अगर आपकी पत्नी को स्मार्टवॉच या सामान्य घड़ी पहनने का शौक है तो आप 5000 के अंदर में एक अच्छी ब्रांडड घड़ी खरीदकर उन्हें गिफ्ट कर दें. बस गिफ्ट खरीदते समय अपनी पत्नी की पसंद का खास ध्यान रखें.
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
