एक्सप्लोरर

Special FD Schemes: इन बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन नजदीक, कहीं मौका आपके हाथ से निकल न जाए

Fixed Deposits: ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. ऐसे में कई बैंक अपनी स्पेशल एफडी स्कीम को बंद करने वाले हैं.

Fixed Deposits: बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की स्पेशल स्कीम लेकर आते रहते हैं. कुछ समय पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और इंडियन बैंक (Indian Bank) ऐसी ही स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Schemes) लेकर आए थे. ये स्कीम उन कस्टमर को बहुत पसंद आती हैं, जिन्हें बिना किसी रिस्क के अपना पैसा बढ़ाना पसंद है. इनमें सीनियर सिटीजन के लिए बैंक ज्यादा ब्याज दर (Interest Rates) ऑफर करते हैं. हालांकि, अब इन स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर नजदीक आ गई है. आज हम आपको इनके बारे में पूरी जानकरी दे देते हैं ताकि आप डेडलाइन खत्म होने से पहले इनका फायदा उठा सकें.

एसबीआई, आईडीबीआई और इंडियन बैंक की खत्म हो रहीं स्पेशल एफडी स्कीम

एसबीआई, आईडीबीआई बैंक और इंडियन बैंक की इन स्पेशल एफडी स्कीम की अवधि 300 से 444 दिन है. इनमें 7.05 से 7.35 फीसदी ब्याज मिल रहा है. ऐसी उम्मीद लगाईं जा रही है कि यूएस फेडरल रिजर्व (US Fed) ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह 4.5 साल में पहली बार होगा. इस फैसले के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भी अपनी अगली मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में कमी का ऐलान कर सकता है. इसके चलते बैंक भी ब्याज दर में कटौती करेंगे. ऐसे में स्पेशल एफडी स्कीम की ब्याज दरें भी कम हो जाएंगी. 

इतना ब्याज दे रहे बैंक, सीनियर सिटीजन को मिलता है ज्यादा लाभ 

यही वजह है कि इन तीनों बैंकों ने भी अपनी-अपनी स्पेशल एफडी स्कीम को बंद करने का ऐलान कर दिया है. एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम (SBI Amrit Kalash) में 400 दिनों के लिए बैंक की ओर से सभी को सालाना 7.10 और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाती है. आईडीबीआई बैंक की उत्सव एफडी स्कीम (IDBI Bank Utsav) में आप 300, 375, 444 और 700 दिन के लिए पैसा जमा करा सकते हैं. इसमें सीनियर सिटीजन को सालाना 7.55 से 7.85 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इसके अलावा अन्य को सालाना 7.05 से 7.35 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है. 

महंगाई में कमी के चलते आरबीआई घटा सकता है ब्याज दर 

इंडियन बैंक ने आईएनडी सुप्रीम (IND Supreme) और आईएनडी सुपर (IND Super) के नाम से स्पेशल एफडी स्कीम चलाई हुई हैं. आईएनडी सुप्रीम में 300 दिन की एफडी पर 7.05 फीसदी और आईएनडी सुपर में 400 दिन की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है. भारत में महंगाई दर अगस्त में 3.65 फीसदी रही है. जुलाई में रही आंकड़ा 3.6 फीसदी रहा था. आरबीआई ने देश में महंगाई का टार्गेट अधिकतम 4 फीसदी रखा हुआ है. ऐसे में ब्याज दरों में कटौती का माहौल बनता जा रहा है. ऐसे में अगर आप इन स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो अभी आपके पास मौका है.

ये भी पढ़ें 

Inflation: महंगाई के मोर्चे पर हल्की राहत, 4 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार?
आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार?
Snapchat News: स्नैपचैट पर छंटनी की गाज, सैंकड़ों नौकरियां खत्म, कंपनी क्यों कम कर रही है स्टॉफ?
Snapchat News: स्नैपचैट पर छंटनी की गाज, सैंकड़ों नौकरियां खत्म, कंपनी क्यों कम कर रही है स्टॉफ?
क्या UPI ट्रांजेक्शन बिगाड़ सकते हैं आपका सिबिल स्कोर? डिजिटल पेमेंट करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या UPI ट्रांजेक्शन बिगाड़ सकते हैं आपका सिबिल स्कोर? डिजिटल पेमेंट करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
20 लाख बैरल तेल लेकर गुजरात पहुंचा ईरानी जहाज, लेकिन भारत ने लेने से किया इनकार, क्या है कारण?
20 लाख बैरल तेल लेकर गुजरात पहुंचा ईरानी जहाज, लेकिन भारत ने लेने से किया इनकार, क्या है कारण?

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget