कभी कैमरे के सामने रोजमर्रा की जिंदगी दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले YouTuber सौरव जोशी आज करोड़ों की लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में हैं. पत्नी को करीब 1.60 करोड़ रुपये की रेंज रोवर डिफेडंर गिफ्ट करने की खबर ने एक बार फिर उनकी कमाई और डिजिटल दुनिया में बढ़ते अवसरों पर लोगों का ध्यान खींचा है.

Continues below advertisement

सवाल यह है कि आखिर YouTube पर वीडियो बनाकर इतनी महंगी कार खरीदने तक का सफर कैसे तय होता है?

करोड़ों में बताई जा रही है कमाई

Continues below advertisement

सौरव जोशी देश के लोकप्रिय व्लॉगर्स में शामिल हैं. उनके चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और वीडियो को बड़े पैमाने पर देखा जाता है. उनकी लोकप्रियता के कारण विज्ञापनों से होने वाली संभावित कमाई भी काफी अधिक मानी जाती है.रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न थर्ड-पार्टी अनुमानों में उनकी मासिक YouTube विज्ञापन आय लगभग 78 लाख रुपये से 2.08 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है, हालांकि, यह केवल अनुमान है. सौरव की वास्तविक AdSense कमाई सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.

एक ही घटना से कमाई के कई मौके

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए किसी बड़ी खरीदारी को दिखाना सिर्फ अपनी खुशी साझा करना नहीं होता, बल्कि इससे कई वीडियो बनाने का अवसर भी मिल सकता है. कार की डिलीवरी, उससे जुड़ी तैयारियां और परिवार की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग वीडियो का हिस्सा बन सकती हैं.

ऐसे वीडियो पर मिलने वाले व्यूज से विज्ञापन आय होने की संभावना रहती है. हालांकि, हर वीडियो की कमाई उसके व्यूज, विज्ञापन दर और दर्शकों की संख्या जैसे कारकों पर निर्भर करती है.

ब्रांड डील भी कमाई का बड़ा जरिया

बड़े YouTubers की आय केवल विज्ञापनों तक सीमित नहीं रहती. कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार के लिए लोकप्रिय क्रिएटर्स के साथ साझेदारी भी करती हैं. सौरव जैसे बड़े क्रिएटर के लिए ब्रांड प्रमोशन आय का एक महत्वपूर्ण संभावित स्रोत हो सकता है. रिपोर्ट में एक थर्ड-पार्टी अनुमान के आधार पर प्रति स्पॉन्सर्ड वीडियो 7.7 लाख से 30.8 लाख रुपये तक की संभावित ब्रांड डील का जिक्र है. हालांकि, वास्तविक अनुबंधों की रकम सार्वजनिक नहीं है.

क्या सात वीडियो से निकल सकती है कार की कीमत?

डिफेंडर से जुड़े सात वीडियो के जरिए कार की आधी कीमत वसूल होने का सवाल भी चर्चा में है. लेकिन इसे साबित करने वाला कोई सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. वीडियो की कमाई और स्पॉन्सरशिप का वास्तविक विवरण सामने आए बिना ऐसा दावा करना सही नहीं होगा. सौरव जोशी का उदाहरण बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी ऑडियंस बनाने के बाद कंटेंट क्रिएशन एक कमाई वाला करियर बन सकता है. हालांकि, इसकी सफलता के पीछे लगातार मेहनत, दर्शकों की रुचि और कमाई के अलग-अलग स्रोतों की भूमिका होती है.

यह भी पढ़ें-प्याज, तेल, चावल और LPG महंगी, घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा

यह भी देखें-