एक्सप्लोरर

Festive Sale: त्योहारी सीजन में जमकर बिकेंगे फोन, 61,000 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड स्मार्टफोन बिक्री की उम्मीद-रिपोर्ट

Smartphone Sale in Festive Season: 23 सितंबर से शुरू हो रही दो बड़ी ऑनलाइन फेस्टिव सेल के जरिए इस त्योहारी सीजन में करीब 61,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्मार्टफोन बिकने की उम्मीद है.

Smartphone Sale in Festive Season: भारत में इस त्योहारी सीजन में लगभग 7.7 अरब डॉलर (61,000 करोड़ रुपये से अधिक) स्मार्टफोन की रिकॉर्ड बिक्री होने की संभावना है और त्योहारी सीजन के दौरान बेचे जाने वाले हर 3 स्मार्टफोन में से 1 स्मार्टफोन 5जी सक्षम होगा. मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, ई-कॉमर्स चैनलों के कुल बिक्री का 61 फीसदी हिस्सा हासिल करने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 66 फीसदी से कम है.

त्योहारी सीजन में जमकर बिकेंगे फोन
त्योहारी सीजन के दौरान स्मार्टफोन का खुदरा औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) 12 फीसदी बढ़कर 242 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगा, हालांकि यूनिट की बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट (ऑन-ईयर) हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का स्मार्टफोन बाजार इस त्योहारी सीजन में 10 सप्ताह से अधिक की अब तक की सबसे अधिक चैनल इन्वेंट्री के साथ प्रवेश कर रहा है.

23 सितंबर से अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल शुरू होगी
सीनियर एनालिस्ट प्रचिर सिंह ने कहा, "त्योहारों का मौसम भारत के स्मार्टफोन बाजार का मुख्य आकर्षण रहा है, जहां वार्षिक बिक्री का लगभग 20 फीसदी चार-पांच सप्ताह में होता है. इसलिए, यह त्योहारी अवधि मूल्य श्रृंखला में सभी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है." इस साल 23 सितंबर से अमेजन के ग्रेट इंडिया फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेस के साथ सेल शुरू होगी.

त्योहारी सीजन स्मार्टफोन की बिक्री लगभग 7.7 अरब डॉलर होगी
रिपोर्ट के पूर्वानुमान के मुताबिक त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री लगभग 7.7 अरब डॉलर होगी, जो कि सबसे अधिक है. हालांकि, हम शिपमेंट के मामले में 9 फीसदी साल-दर-साल की गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं. हमने इस साल चीन के 618 उत्सव में एक समान प्रवृत्ति देखी है, जहां शिपमेंट में 10 फीसदी की गिरावट आई है." दिवाली सेल के साथ फेस्टिव शॉपिंग सीजन खत्म हो जाएगा.

मिड-टियर और प्रीमियम सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड ज्यादा होगी
इन फेस्टिव सेल में खासतौर पर मिड-टियर और प्रीमियम सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड ज्यादा रहने की संभावना है. सोशल मीडिया पर ब्रांडों और चैनलों द्वारा 15,000 रुपये के सेगमेंट को लक्षित करने वाले विभिन्न प्रचारों और प्रस्तावों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. प्रमोशन और ऑफर के कारण इन उपकरणों की बढ़ती सामथ्र्य से उनकी बिक्री में वृद्धि होगी. इसे 4जी से 5जी माइग्रेशन द्वारा और समर्थन दिया जाएगा. अनुमानों के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान बेचे जाने वाले प्रत्येक तीन स्मार्टफोन में से एक स्मार्टफोन 5जी सक्षम होगा."

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 215 अंक टूटकर 59500 के पास फिसला, निफ्टी 17800 के नीचे खुला

Google का बड़ा कदम, गूगल प्ले स्टोर पर Loan Apps को दिखाना होगा NBFC या पार्टनर बैंक का लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
Dividend Alert: हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच आज डील पर दुनिया की नजर, खुल गया होर्मुज तो किन देशों की लगेगी लॉटरी?
अमेरिका-ईरान के बीच आज डील पर दुनिया की नजर, खुल गया होर्मुज तो किन देशों की लगेगी लॉटरी?

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- 'मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वाले...'
अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- 'मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वाले...'
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बना डाले सबसे तेज 3,000 रन; यह दिग्गज छूटा पीछे
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
Bandi Sanjay Convoy: बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ मिलकर करेंगे पहल..., पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत
उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ करेंगे पहल..., PM मोदी ने बताई भारत की ताकत
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
Embed widget