Silver Price Crash: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)  पर आज यानी 1 फरवरी को सोना और चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. चांदी की कीमतों में तो तूफानी गिरावट है. एमसीएक्स पर चांदी फ्यूचर्स वायदा करीब 6 फीसदी तक टूट गया है. आइए जानते हैं, आज बजट वाले दिन चांदी का ताजा भाव क्या है....

एमसीएक्स पर चांदी का ताजा भाव

घरेलू फ्यूचर मार्केट में चांदी की कीमतों में रविवार, 1 फरवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा रविवार को 2,84,826 रुपये (प्रति किलो) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी 2,91,925 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

1 फरवरी की सुबह 11:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 मार्च का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,66,130 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 25,800 रुपये की गिरावट दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,84,826 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

दिल्ली में चांदी का रेट

गुड रिटर्न के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में रविवार 1 फरवरी को 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए 35,000 रुपये खर्च करने होंगे. चांदी के साथ-साथ आज सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. 

क्या है गिरावट की वजह?

हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती को एक बड़ी वजह माना जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉश को फेडरल रिजर्व का नया चेयरमैन बनाए जाने के बाद डॉलर में मई पिछले साल के बाद की सबसे तेज एक दिवसीय तेजी देखने को मिली थी.

इस फैसले का असर डॉलर पर पड़ा और डॉलर इंडेक्स दोबारा 97 के स्तर से ऊपर पहुंच गया. डॉलर में आई इस तेजी ने चांदी पर दबाव बनाने का काम किया है. 

यह भी पढ़ें:Gold Price Today: बजट वाले दिन भरभरा कर गिरे गोल्ड के दाम, चांदी 27000 तो सोना 13000 हुआ सस्ता