Gold Silver Price on 02September 2024: महीने के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट देखने को मिल रही है. घरेलू बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है यह शुक्रवार के मुकाबले करीब 900 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है. सोने के दाम भी आज कम हुए हैं.

चांदी के दाम में आई जबरदस्त गिरावट-

वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी के दाम कम हुए हैं. महीने के पहले दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी (Silver Rate Down on MCX) शुक्रवार के मुकाबले 928 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती होकर 84,282 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. शुक्रवार को चांदी 85,210 रुपये पर बंद हुई थी.

सोने के दाम भी हुए कम

चांदी के साथ-साथ सोमवार को सोने के दाम (Gold Price Today) में भी कम हुए हैं. सोना वायदा बाजार में शुक्रवार के मुकाबले 98 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 71,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं शुक्रवार को सोना 71,611 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

देश के प्रमुख शहरों में 24-22-18 कैरेट सोने के दाम-

अगर आप आज सोना खरीदने वाले हैं हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बता रहे हैं-

शहर का नाम24 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम22 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम18 कैरेट गोल्ड/प्रति 10 ग्राम
दिल्ली72,920 रुपये 66,850 रुपये54,640 रुपये 
मुंबई72,770 रुपये 66,700 रुपये 54,570 रुपये 
चेन्नई72,770 रुपये66,700 रुपये 54,570 रुपये 
कोलकाता72,770 रुपये66,700 रुपये 54,570 रुपये 
अहमदाबाद72,820 रुपये66,750 रुपये54,810 रुपये
लखनऊ72,920 रुपये66,850 रुपये 54,700 रुपये 
बेंगलुरू73,030 रुपये66,940 रुपये 54,770 रुपये 
पटना72,820 रुपये66,750 रुपये 54,810रुपये 
हैदराबाद72,770 रुपये66,700 रुपये 54,570 रुपये 
जयपुर72,920 रुपये66,850 रुपये 54,700 रुपये 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम हुई सोने-चांदी की कीमत-

घरेलू बाजार के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर 2 सितंबर 2024 को गोल्ड 6.77 डॉलर की कमी के साथ 2,495.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के दाम में भी आज कमी देखी जा रही है और यह कॉमैक्स पर कल के मुकाबले 0.45 डॉलर सस्ती होकर 28.42 डॉलर पर आ गई है.

ये भी पढ़ें-

Ashwini Vaishnaw: वंदे भारत स्लीपर के बाद अब रेलवे को सुरक्षा ‘कवच’ देने की तैयारी, मिशन मोड में हो रहा काम