Stock Market Closing On 13th March 2023: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार और उनके निवेशकों के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. मुनाफावसूली के दबाव के चलते बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 897 अंकों की गिरावट के साथ 58,237 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टर अपडेट 

गिरावट की आंधी से कोई भी सेक्टर आज बच नहीं सका. बैंक निफ्टी 920 अंकों नीचे गिरकर बंद हुआ है. स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में भी भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है और एक शेयर हरे निशान में बंद हुआ है. निफ्टी के 50 शेयरों में 47 शेयर गिरावट के साथ तो 3 शेयर हरे निशान में बंद हुआ है. दिन के ट्रेडिंग के दौरान बाजार एक समय हरे निशान में कारोबार कर रहा था और सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की तेजी थी. लेकिन अपने हाई से सेंसेक्स 1270 अंक तो निफ्टी में 375 अंकों की गिरावट आई है.   

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex58,237.8559,510.9258,094.55-1.52%
BSE SmallCap27,371.9527,961.0327,313.33-2.08%
India VIX16.2216.4313.4120.89%
NIFTY Midcap 10030,106.8530,742.3030,023.85-1.99%
NIFTY Smallcap 1009,118.509,333.109,091.00-2.23%
NIfty smallcap 504,111.054,212.104,095.95-2.26%
Nifty 10016,997.3017,358.5516,960.00-1.43%
Nifty 2008,924.709,112.858,904.60-1.51%
Nifty 5017,154.3017,529.9017,113.45-1.49%

गिरने-चढ़ने वाले शेयर्स 

आज का कारोबार में टेक महिंद्रा 6.84 फीसदी, ओपोलो हॉस्पिटल 0.64 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि इंडसइंड बैंक 7.40 फीसदी, एसबीआई 3.17 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.09 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.71 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों को नुकसान 

शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 258.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो शुक्रवार को  262.61 लाख करोड़ रुपये पर था. यानि निवेशकों को करीब 3.90 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax: एडवांस टैक्स के भुगतान को लेकर टैक्स विभाग के मैसेज से टैक्सपेयर्स में डर! टैक्स एक्सपर्ट्स ने दी डिपार्टमेंट को ये नसीहत