DK Shivakumar Net worth: कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है. इसके लिए वो राजभवन में पहुंचे जहां राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को उन्होंने इस्तीफा सौंपा, क्योंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत वहां मौजूद नहीं थे. इस दौरान सिद्धारमैया काफी इमोशनल भी नजर आए. वहीं अब उनके बाद कर्नाटक के नए सीएम डीके शिवकुमार बनने जा रहे हैं.

Continues below advertisement

डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्रीसिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से पहले गुरुवार को अपने कैबिनेट के साथियों के साथ चर्चा की, इस दौरान ही उन्होंने अपने इस्तीफा देने के फैसले के बारे में बताया. साथ ही ये भी बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री डी शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे. अब इसके बाद से ही डीके शिवकुमार की सम्पत्ति को लेकर भी चर्चा हो रही है. तो आइये जानते हैं डीके शिवकुमार कितनी सम्पत्ति के मालिक है.

ये भी पढ़ें: क्या है रेट्रो जीएसटी, क्यों ऑनलाइन गेमिंग कंपनी से सरकार वसुल रही 10 साल का बकाया टैक्स?

Continues below advertisement

डीके शिवकुमार की नेटवर्थडीके शिवकुमार की कुल घोषित संपत्ति लगभग 1,413 करोड़ रुपये है. चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, इसमें 1,140 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 273 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. वहीं उन पर करीब 265 करोड़ रुपये की देनदारी भी है.

साल 2023 में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय ये जानकारी दी थी. साल 2018 में उनकी घोषित संपत्ति 840 करोड़ रुपये थी, जो अब काफी बढ़ गई है. 

महंगी गाड़ी और घड़ियों के हैं शौकीनडीके शिवकुमार के हलफनामे के मुताबिक उन्हें महंगी गाड़ियों और क्लासिक वॉचेज का काफी शौक है. उनके पास एक रजिस्टर्ड टोयोटा क्वालिस गाड़ी, रोलैक्स और हुब्लोट जैसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां हैं. इसके अलावा सोना-चांदी और अन्य संपत्तियां भी उनके नाम पर हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: बीते 15 दिनों में पड़ोसी देशों में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत में कितना हुआ महंगा

आपराधिका मामले भी हैं दर्जहलफनामे में ये भी बताया गया है कि 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय कनकपुरा से विधायक शिवकुमार के खिलाफ 19 आपराधिक मामले लंबित थे.