मुंबई: नए वित्त वर्ष के पहले दिन जब दो दिन बाद शेयर बाजार खुला तो इसमें जबर्दस्त तेजी देखी गई. आज सुबह 10 बजकर 25 मिटन पर सेंसेक्स अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर 39022.62 पर पहुंच गया. यह शेयर बाजार में एक नया रिकॉर्ड है.
अभी भी सेंसेक्स 39 हजार के आसपास कारोबार कर रहा है. शेयर में रौनक की बड़ी वजह धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी और वैश्विक संकेतों का सकारात्मक रुख है.
आज सुबह शेयर मार्केट में बीएसई के 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 38,858.88 अंक पर बढ़त के रुख के साथ खुला. इसके बाद जल्द ही यह 39 हजार के आंकड़े को पार कर गया. इसके बाद यह कम और ज्यादा लगातार हो रहा है.
ब्रोकरों के अनुसार चीन-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के चलते एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखा गया. इसके अलावा मार्च में चीन में विनिर्माण गतिविधियां बढ़ी हैं, इसका भी असर घरेलू बाजार पर पड़ा है. शुक्रवार को सेंसेक्स 127 अंक की तेजी के साथ 38,672.91 अंक और निफ्टी 11,623.90 अंक पर बंद हुआ था.
यह भी पढ़ें-ISRO की बड़ी कामयाबी, दुश्मन देशों पर नजर रखने वाले एमीसेट सहित 29 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्चओडिशा: संबित पात्रा ने मिट्टी के चूल्हे पर बना खाया खाना, कांग्रेस ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवालनए वित्तीय साल की शुरुआत: आज से बदल जाएगा बहुत कुछ, यहां जानें अहम बदलावदेखें वीडियो-