एक्सप्लोरर

ऑलटाइम हाई छूने के बाद मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट क्लोज, मिड-स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी

Share Market Today: आज के ट्रेड में मिडकैप स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिसके बाद निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 58,455.10 के ऑलटाइम हाई को छूने में कामयाब रहा है.

Stock Market Closing On 29 July 2024: हफ्ते के पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25000 अंकों के ऐतिहासिक हाई को छूने से कुछ ही फासले की दूरी पर गया. निफ्टी 24,999.75 के लाइफटाइम हाई पर जा पहुंचा था. सेंसेक्स भी 81,908 के ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा. लेकिन ऊपरी लेवल से मुनाफावसूली के चलते बाजार नीचे जा फिसला. सेंसेक्स दिन के हाई से 545 और निफ्टी 134 अंक नीचे आ गया. आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 23 अंकों की मामूली तेजी के साथ 81,355 और निफ्टी 24,836 अंकों पर फ्लैट क्लोज हुआ है. 

मार्केट कैप 460 लाख करोड़ के पार

सेंसेक्स-निफ्टी भले ही फ्लैट क्लोज हुआ हो लेकिन मिडकैप स्टॉक्स में शानदार तेजी के चलते बाजार का मार्केट वैल्यू 460 लाख करोड़ रुपये के पार जाकर बंद हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 460.14 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है जो पिछले सत्र में 456.92 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 3.22 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. 

तेजी और गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 तेजी के साथ और 10 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 25 तेजी के साथ और 25 गिरकर बंद हुए. तेजी वाले शेयरों में एल एंड टी 2.77 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.24 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.67 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.42 फीसदी, एसबीआई 1.05 फीसदी, रिलायंस 0.76 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.73 फीसदी, सन फार्मा 0.61 फीसदी, मारुति 0.57 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.54 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.53 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले स्टॉक्स में टाइटन 2.38 फीसदी, भारती एयरटेल 2.22 फीसदी, आईटीसी 1.33 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक तेजी के साथ बंद हुए. जबकि आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी स्टॉक्स गिरकर क्लोज हुए. 

ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी बोले, मोदी सरकार ने बजट में मिडिल क्लास की पीठ और छाती पर घोंपा छुरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPO Market: मिडिल ईस्ट तनाव से आईपीओ बाजार पर ब्रेक, कई बड़े इश्यू टले; जानिए डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से आईपीओ बाजार पर ब्रेक, कई बड़े इश्यू टले; जानिए डिटेल
क्या है SEBI का BER, म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है इसे समझना?
क्या है SEBI का BER, म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है इसे समझना?
ट्रंप की होर्मुज करतूत से एक्शन में सरकार, पेट्रोल-डीजल और LPG पर कसी कमर, राज्यों को दिए ये निर्देश
ट्रंप की होर्मुज करतूत से एक्शन में सरकार, पेट्रोल-डीजल और LPG पर कसी कमर, राज्यों को दिए ये निर्देश
नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात, शेयर किया दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget