Stock Market Closing On 4 July 2023: मंगलवार का कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार  फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर बंद हुआ है. आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 274 अंकों के उछाल के साथ 65,479 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66 अंकों के उछाल के साथ 19,389 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई. जिसके चलते बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी 145 अंक या 0.32 फीसदी के उछाल के साथ 45,301 अंकों पर बंद हुआ है. निफ्टी आईटी में 305 अंकों या 1.04 फीसदी की उछाल देखी गई. इसके अलावा फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल के साथ बंद हुए. जबकि ऑटो, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, मेटल्स सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. आज के ट्रेड में जहां मिड कैप सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट रही वहीं स्मॉल कैप सेयरों में खरीदारी देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 शेयर तेजी के साथ तो 11 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 30 शेयर तेजी के साथ तो 20 गिरकर बंद हुए. 

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex65,483.3265,672.9765,171.060.00
BSE SmallCap32,819.9432,990.0032,716.560.10%
India VIX11.7011.9911.521.39%
NIFTY Midcap 10035,771.8035,978.5035,699.55-0.20%
NIFTY Smallcap 10010,997.2011,054.2010,936.750.25%
NIfty smallcap 505,018.605,045.404,978.850.47%
Nifty 10019,270.5519,318.7019,196.850.24%
Nifty 20010,182.8010,208.3510,146.700.18%
Nifty 5019,389.0019,434.1519,300.000.34%

चढ़ने- गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबार में बजाज फाइनैंस और बजाज फिनसर्व बाजार का स्टॉर परफॉर्मर रहा. बजाज फाइनैंस 7.17 फीसदी और बजाज फिनसर्व 5.76 फीसदी के उछाल के साथ 1629 रुपये पर बंद हुआ है. टेक महिंद्रा 2.39 फीसदी, सन फार्मा 1.61 फीसदी, एनटीपीसी 1.54 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.39 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ. जबकि भारती एयरटेल 1.54 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.18 फीसदी, रिलायंस 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

मार्केट कैप में उछाल 

शेयर बाजार के नए हाई पर क्लोज होने के साथ बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी नए उच्च लेवल पर क्लोज हुआ है. आज के कारोबार के बंद पर बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 298.65 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ जबकि पिछले सेशन में 298.33 लाख करोड़ रुपये रहा था.  आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों की संपत्ति में 32000 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. 

ये भी पढ़ें

Pakistan Debt: पाकिस्‍तान बना IMF का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार, जानें फिर पहले, दूसरे और तीसरे पर कौन सा देश