नई दिल्लीः दलाल स्ट्रीट आज भी लाल हो गई और घरेलू शेयर बाजार में ऐसी जबरदस्त गिरावट आई कि निवेशकों को बाजार में ट्रेडिंग बंद करने की गुहार लगानी पड़ी. आज बाजार की शुरुआत तो हरे निशान में हुई लेकिन उसके बाद बाजार ने जो तेजी गंवाई वो पूरे दिन वापस हासिल नहीं कर पाया. सेंसेक्स में 1900 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही और ये 29,000 के नीचे चला गया. निफ्टी ने 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के चलते 8500 का स्तर भी तोड़ दिया और औंधे मुंह नीचे जा गिरा. सेंसेक्स 10 मार्च 2017 के बाद 29 हजार के नीचे फिसला.

3 साल के निचले स्तर पर बंद बाजार आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 3 साल के निचले स्तर पर बंद हुए. निफ्टी 25 जनवरी 2017 के बाद 8500 के नीचे बंद हुआ है. सेंसेक्स के 20 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बैंक निफ्टी के 12  में से 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

कैसे बंद हुआ बाजार आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1709.58 अंक यानी 5.59 फीसदी की गिरावट के साथ 28,869.51 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 498.25 अंक टूटकर 8468.80 पर बंद हुआ.

दिनभर लाल निशान में रहा बाजार सेंसेक्स-निफ्टी ने आज शुक्रवार की ऐतिहासिक गिरावट को भी तोड़ दिया और दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर सेंसेक्स 1916.93 अंक नीचे 28,662.16 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 445.25 पॉइंट नीचे 8,521.80 पर था.

बाजार की गिरावट की बड़ी बातें आज निफ्टी के 50 में से 6 शेयर ही तेजी पर दिखे और 44 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ. निफ्टी गिरकर 3 साल के निचले स्तर पर आ गया. इंट्राडे में निफ्टी ने आज शुक्रवार के लोअर सर्किट का स्तर भी तोड़ डाला.

बैंक शेयरों की भारी गिरावट का हाथ रहा बाजार को नीचे खींचने में बैंकिंग शेयरों की गिरावट का मुख्य हाथ रहा. कोटक बैंक 9 फीसदी तो एचडीएफसी 5 फीसदी तक गिरा है. बैंक निफ्टी आज 7 फीसदी टूटा है. इंडसइंड बैंक और एसबीआई में 20 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. बैंक निफ्टी 1575 अंक गिरकर 20580 पर बंद हुआ है.

रुपया ऐतिहासिक लो के पास पहुंचा रुपये की शुरुआत 27 पैसे की तेजी के साथ 73.98 पर हुई थी लेकिन आज के कारोबार में ये रिकॉर्ड लो 74.49 रुपये के पास पहुंचता नजर आया. रुपये में आज 74.36 रुपये के निचले स्तर तक देखे गए.

ये भी पढ़ेंसस्ते क्रूड से पेट्रोल 12 रुपये, डीजल 10 रुपये तक हो सकता है सस्ता -SBI इकोरैप रिपोर्टCoronavirus: नहीं मिली सरकारी मदद तो मई तक दिवालिया हो जाएंगी एविएशन कंपनियां, जानें किसने किया आगाहS&P ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ पर घटाया भरोसा, साल 2020 में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान दिया