मुंबई: छुट्टियाों के बाद आज खुले शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स ने आज सुबह शुरुआती कारोबार में 1300 अंकों की उछाल दर्ज की है. इसके साथ ही निफ्टी ने भी 11,650 के आंकड़े को पार किया. बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स ने पिछले कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. उस दौरान सेंसेक्स में 2280 अंकों तक की उछाल देखी गई थी जो कि एक दिन में सबसे बड़ी उछाल थी.

जानकारी हो कि शुक्रवार को सेंसेक्स 1,921.15 अंकों की बड़ी उछाल के साथ 38,014.62 पर और निफ्टी 600 अंकों से ज्‍यादा की बढ़त के बाद 11,200 पर बंद हुआ था. बाजार की इस बहार का सबसे ज्यादा फायदा हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ था. इन कंपनियों के शेयर में 8-13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी.

बता दें कि आर्थिक सुस्ती की खबरों के बीच शेयर बाजार में तेजी मोदी सरकार के आर्थिक मोर्चे पर लिए कुछ बोल्ड फैसले के बाद से देखी गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कॉरपोरेट टैक्स की दर घटाकर 22 फीसदी करने का एलान किया था. इसके साथ ही उन्होंने कैपिटल गेन टैक्स खत्म करने का भी एलान किया था. इससे बाजार में निवेश बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है’

Howdy Modi: ट्रंप ने मोदी को बताया ‘वफादार दोस्त’, कहा- वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं

Howdy Modi: इमरान से मिलने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘कट्टरपंथी इस्लाम से एकजुट होकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका’