नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के संकेतों के साथ ही शेयर बाजार में बहार है. शेयर बाजार नए-नए कीर्तिमान बना रहा है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई. मंगलवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 96.78 प्वाइंट की तेजी के साथ 39449.45 के स्तर पर खुला और 200 प्वाइंट की तेजी के साथ 39,565.82 स्तर तक पहुंच गया. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 35.40 प्वाइंट की तेजी के साथ 11863.65 के स्तर पर खुला.
इस तरह सेंसेक्स ने अपने पिछले सबसे बड़े रिकॉर्ड 39,487 को तोड़कर नया रिकॉर्ड बना डला है और अब 39,565 के आंकड़े को छू लिया है.
आपको बता दें कि पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,421.90 अंक या 3.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,352.67 पर और निफ्टी 421.10 अंक या 3.69 प्रतिशत बढ़कर 11,828.25 अंक पर बंद हुआ था.
यह भी देखें
