एक्सप्लोरर

सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.71 लाख करोड़ रुपये घटा, RIL पहले नंबर पर बरकरार

Companies M-Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद TCS, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा.

Companies M-Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ.

बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा.

TCS, HDFC Bank के एम कैप में गिरावट

शीर्ष 10 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में सामूहिक रूप से 1,71,680.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई.

इंफोसिस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 62,948.4 करोड़ रुपये घटकर 7,53,678.38 करोड़ रुपये रहा गया. सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस को ही हुआ. तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को इन्फोसिस के शेयर में करीब परसेंट की गिरावट आई.

HUL, ICICI Bank भी रहे घाटे में

टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 50,598.95 करोड़ रुपये घटकर 14,92,714.37 करोड़ रुपये रह गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 20,605.92 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.52 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 16,005.84 करोड़ रुपये घटकर 8,65,495.17 करोड़ रुपये पर आ गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 15,640.8 करोड़ रुपये घटकर 12,51,799.81 करोड़ रुपये रह गई. आईटीसी के एम कैप में 5,880.51 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,50,702.93 करोड़ रुपये रह गया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन बढ़ा

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन 79,773.34 करोड़ रुपये बढ़कर 17,60,967.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 18,697.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,81,930.22 करोड़ रुपये हो गई. एलआईसी ने सप्ताह के दौरान 9,993.5 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,40,724.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,080.98 करोड़ रुपये बढ़कर 9,27,014.97 करोड़ रुपये हो गया.

पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.58 अंक या 0.98 परसेंट नीचे आया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.3 अंक या 0.97 परसेंट टूटा.

ये भी पढ़ें

EPFO: ईपीएफओ के 10 करोड़ सदस्यों के लिए खुशखबरी, व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Export: चीनी पर सरकार टेंशन में क्यों? स्टॉक भरपूर फिर क्यों अपनाया प्रोटेक्शन मोड? जानें निर्यात बैन की वजह
चीनी पर सरकार टेंशन में क्यों? स्टॉक भरपूर फिर क्यों अपनाया प्रोटेक्शन मोड? जानें निर्यात बैन की वजह
इस राज्य ने फ्यूल पर घटा दिया VAT, 18% से सीधे 7% किया, महंगाई के बीच जनता को मिली राहत
इस राज्य ने फ्यूल पर घटा दिया VAT, 18% से सीधे 7% किया, महंगाई के बीच जनता को मिली राहत
Petrol-Diesel Price Hike LIVE: पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दामों पर बवाल, महंगाई पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
LIVE: पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दामों पर बवाल, महंगाई पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
Explained: पेट्रोल-डीजल से लेकर EMI तक! आपकी जेब पर कैसे पड़ रही है डबल मार? एक्सपर्ट से समझिए पूरा गणित
पेट्रोल-डीजल से लेकर EMI तक! आपकी जेब पर कैसे पड़ रही है डबल मार? एक्सपर्ट से समझिए पूरा गणित

वीडियोज

Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)
Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
साल 1991 का वो ‘RBI सीक्रेट’, जब देश का 40,000 किलो सोना भेज दिया गया भारत से बाहर
साल 1991 का वो ‘RBI सीक्रेट’, जब देश का 40,000 किलो सोना भेज दिया गया भारत से बाहर
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
नीट पेपर लीक और दांव पर 22 लाख बच्चों का भविष्य, उनका क्या कसूर, जिन्होंने कुछ नहीं किया?
नीट पेपर लीक और दांव पर 22 लाख बच्चों का भविष्य, उनका क्या कसूर, जिन्होंने कुछ नहीं किया?
शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती
शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Embed widget