अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 2 पैसे सुधरा
एजेंसी | 08 Dec 2017 11:50 AM (IST)
वही बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 190.36 अंक यानी 0.57 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 33,139.57 की बढ़त के साथ खुला है.
नई दिल्लीः अंतर बैकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे के सुधार के साथ 64.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. एक्सपोर्ट्स और बैंकों की ओर से अमेरिकी करेंसी डॉलर की बिकवाली बढ़ाने के चलते रुपये में हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई है. वहीं विदेशी मुद्रा डीलर्स ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को सहारा मिला जिससे कल के मुकाबले रुपये की मामूली तेजी पर शुरुआत हुई. हालांकि दूसरी विदेशी करेंसी के मुकाबले डॉलर में सुधार ने रुपये की बढ़त को सीमित किया. कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 64.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस दौरान, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 190.36 अंक यानी 0.57 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 33,139.57 अंक की बढ़त के साथ खुला है.