एक्सप्लोरर

Stock Market Crash: कंगाल हो रहे हैं शेयर बाजार के बिग बुल्स, 40 दिन में हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

FIIs की लगातार बिकवाली ने अब तक 2025 में शेयर बाजार से लगभग 10 बिलियन डॉलर गायब कर दिए. इस गिरावट ने ना केवल खुदरा निवेशकों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि मार्केट के बड़े बुल्स को भी कंगाल किया है.

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में नवंबर 2024 से गिरावट का जो दौर शुरू हुआ वो अभी भी जारी है. 12 फरवरी यानी बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. खबर लिखने तक बीएसई सेंसेक्स 481 अंकों की गिरावट के साथ 75813 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141 अंकों की गिरावट के साथ 22925 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि, सेंसेक्स 76000 के नीचे और निफ्टी 23000 अंकों के नीचे कारोबार कर रहा है. सिर्फ 2025 की बात करें तो अब तक निफ्टी 50 में 2.4 फीसदी की गिरावट आई है.

वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 11 फीसदी और 14 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है, जो 2016 के बाद से इस साल की सबसे बड़ी गिरावट है. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने अब तक 2025 में शेयर बाजार से लगभग 10 बिलियन डॉलर गायब कर दिए हैं. भारतीय शेयर बाजार की इस गिरावट ने ना केवल खुदरा निवेशकों को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि मार्केट के बड़े बुल्स को भी कंगाल किया है. भारतीय शेयर बाजार के टॉप 10 बुल्स को अब तक 2025 में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

2025 में किसके कितने पैसे डूबे

एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, जिन 10 सबसे बड़े शेयर बाजार के निवेशकों के पैसे मार्केट की इस गिरावट में कम हुए हैं. उसमें पहला नाम राधाकिशन दमानी का है. सिर्फ 2025 में अब तक उनको लगभग 4273 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके बाद दूसरे नंबर पर आशीष धवन हैं. उन्हें 318 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. तीसरे नंबर पर झुनझुनवाला परिवार है. इस परिवार को 6,051 करोड़ का नुकसान हुआ है. इसके बाद आशीष कचोलिया का नाम आता है. आशीष को 2025 में अबतक 324 करोड़ का नुकसान हुआ है.

इन लोगों का भी पैसा डूबा

शेयर बाजार के गिरावट से मुकुल अग्रवाल को 884 करोड़ का नुकसान हुआ है. इसके बाद आकाश भंसाली का नाम है. आकाश को शेयर मार्केट की गिरावट से 932 करोड़ का नुकसान हुआ है. नेमिष शाह की बात करें तो उन्हें 462 करोड़ का नुकसान हुआ है. इसके बाद मधुसूदन केला का नाम है. इन्हें मार्केट की गिरावट से 506 करोड़ का नुकसान हुआ. विजय केडिया और सुनील सिंघानिया की बात करें तो इन्हें 278 और 515 करोड़ के नुकसान का दंश झेलना पड़ा.

Nifty50 के सबसे बड़े लूजर्स

बीते 1 महीने के आंकड़े की बात करें तो निफ्टी 50 की जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, उसमें ट्रेंट लिमिटेड सबसे ऊपर है. इस शेयर में बीते एक हफ्ते में 20.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरे नंबर पर है पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड. इस शेयर में 14.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. तीसरे नंबर पर है एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड. इसमें 14.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद नंबर आता है टाटा मोटर्स का. इस शेयर में 12.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: New Income Tax Bill 2025: डिजिटल ट्रांजैक्शन, टैक्सपेयर्स चार्टर, क्रिप्टो और टैक्स ईयर, जानें इनकम टैक्स बिल में क्या-क्या और बड़ी बातें

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Iran Protest: Iran में जारी है 'रण'... इरफान सुल्तानी को आज सरेआम फांसी! | Irfani Sultani
World Bank का बड़ा बयान | Global Tension के बीच India बनेगा Growth Engine? | Paisa Live
Gujarati Blockbuster Laalo के Director ने कैसे कम बजट में बनाई 100 Cr से ज्यादा की फिल्म?
Laalo | Krishna Ji पर बनी Gujarati Film की Actress क्यों 3 साल तक नहीं गईं मंदिर?
Seher Hone Ko Hai: Seher-Mahid की शादी के रास्ते में Kausar और Pervez का चाल (14.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
प्रयागराज: 20 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी, मकर संक्रांति-मौनी अमावस्या स्नान के चलते फैसला
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
Exclusive: 'हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगी आजादी', लश्कर कमांडर ने भड़काया, भारत पर बड़े हमले की तैयारी में PAK!
'हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगी आजादी', लश्कर कमांडर ने भड़काया, भारत पर हमले की तैयारी में PAK!
ऑस्ट्रेलिया ने बदल दिए स्टूडेंट्स वीजा के नियम, जानें भारतीय छात्रों पर कितना पड़ेगा असर?
ऑस्ट्रेलिया ने बदल दिए स्टूडेंट्स वीजा के नियम, जानें भारतीय छात्रों पर कितना पड़ेगा असर?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget