Tata Motors: शांतनु नायडू टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव के हेड बन गए हैं. उन्होंने लिंक्डइन पर एक इमोश्नल पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.
अपने इस पोस्ट में शांतनु ने लिखा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव के हेड के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रहा हूं. मुझे याद है जब व्हाइट शर्ट और नेवी पैंट पहने हुए मेरे पिता टाटा मोटर्स प्लांट से घर आते थे और मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था. अब यह साइकिल पूरा हो रहा है.''
शांतनु की एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन
शांतनु नायडू ने 2014 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की और 2016 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से एमबीए किया. 2018 में शांतनु ने रतन टाटा के असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया. इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती ने लोगों का अपनी ओर खूब खींचा. रतन टाटा के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए शांतनु का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.
रतन टाटा को भा गई शांतनु की यह कोशिश
पेशे से ऑटोमोबाइल डिजाइन इंजीनियर शांतनु नायडू ने 2014 में बेघर कुत्तों को तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से बचाने के लिए एक पहल की शुरुआत की थी. बेजुबान जानवरों के प्रति शांतनु के इस प्रेम पर रतन टाटा की नजर गई और उन्होंने शांतनु के प्रोजेक्ट में निवेश किया और इस तरह से दोनों के बीच दोस्ती हो गई.
शांतनु ने अपनी पुस्तक 'आई केम अपॉन ए लाइटहाउस' में रतन टाटा के साथ उनकी दोस्ती का भी जिक्र किया है. शांतनु नायडू ने रतन टाटा से कहा था कि वह अपनी किताब में उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं का भी जिक्र करना चाहते हैं. टाटा ने इसके लिए हांमी भर दी.
ये भी पढ़ें:
क्या आपकी भी सैलरी है 8 से 25 लाख के बीच? इस साल टैक्स पर बचा लेंगे कितना पैसा? पढ़ें डिटेल
