एक्सप्लोरर

Banks Profit: सरकारी बैंकों को तगड़ा फायदा, तीसरी तिमाही का मुनाफा जानकर खुश होंगे, ये बैंक बना नंबर वन

Banks Results: सरकारी बैंकों के तिमाही नतीजों में ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि बैंकों की सेहत सुधर रही है.

Banks Results: देश के सरकारी बैंकों के मुनाफे को लेकर ऐसी खबर आई है जो आपको खुश कर सकती है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सम्मिलित रूप से कुल 29,175 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो एक साल पहले की तुलना में 65 फीसदी अधिक है. इन बैंकों के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है.

12 PSB ने कितना कमाया मुनाफा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने सम्मिलित रूप से कुल 29,175 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया. एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 17,729 करोड़ रुपये का था. इस तरह इन बैंकों के संयुक्त मुनाफा में 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में सार्वजनिक बैंकों ने 70,166 करोड़ रुपये का कुल मुनाफा अर्जित किया है जो एक साल पहले के 48,983 करोड़ रुपये की तुलना में 43 फीसदी अधिक है.

सार्वजनिक बैंकों का मुनाफा तीसरी तिमाही में 65 फीसदी बढ़ा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे आगे

सार्वजनिक बैंकों के अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही परिणामों के मुताबिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 139 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 775 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच सर्वाधिक मुनाफा बढ़ोतरी दर्ज की है.

यूको बैंक दूसरे स्थान पर, जानें अन्य बैंकों का हाल

कोलकाता स्थित यूको बैंक दूसरे स्थान पर है जिसने तीसरी तिमाही में 653 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के उसके मुनाफा से 110 फीसदी अधिक है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी तिमाही में 100 फीसदी से अधिक मुनाफा वृद्धि हासिल करने में सफल रहे हैं. मुंबई स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2,245 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 107 फीसदी अधिक है. चेन्नई स्थित इंडियन बैंक का भी मुनाफा 102 फीसदी बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया.

लगातार बढ़ रहा है बैंकों का मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 15,306 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था, जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 25,685 करोड़ रुपये और दिसंबर तिमाही में 29,175 करोड़ रुपये हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget