PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं. इस दौरान शुक्रवार को उनका पहला पड़ाव UAE (संयुक्त अरब अमीरात) रहा है. यहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद उल नाहयान के साथ मुलाकात की. ना केवल मुलाकात बल्कि इस दौरान उन्होंने एक समझौते (MOU) पर भी साइन किया है.  यूएस और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बढ़ती महंगाई के बीच पीएम मोदी का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

Continues below advertisement

पेट्रोलियम भंडार के लिए हुआ समझौताअपने इस यूएई के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति के साथ मिलकर एमओयू पर साइन किया है. जिसमें रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर भी सौदा किया गया है. पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपित के बीच एलपीजी की सप्लाई को लेकर समझौता हुआ है. इसके अलावा भारत और यूएई के बीच गुजरात के वाडिनार में जहाजों की मरम्मत के लिए भी समझौता भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: 2014 से अब तक पेट्रोल-डीजल में दाम में कितना हुआ इजाफा? कब-कब कितनी बढ़ी कीमतें?

Continues below advertisement

भारत में आएगा भारी निवेशइतना ही नहीं इस दौरान पीएम मोदी ने भारत में भारी निवेश को लेकर भी इंतजाम कर लिया है. इस मुलाकात के दौरान ही यूएई ने ऐलान किया है कि वो भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश करेंगे. ये पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में निवेश किया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी ने भी हर हालात में यूएई के साथ खड़े रहने की बात कही है.

अबू धाबी में चल रही इस वार्ता के दौरान पीएम मोदी बोले, 'भारत हर परिस्थिति में संयुक्त अरब अमीरात के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा. शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग देगा.' इसके आगे उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कहा कि इसका स्वतंत्र रहना और खुला रहना जरूरी है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: मसालों, चायपत्ति से लेकर चावल तक... सब हुआ महंगा, अभी और बढ़ेंगे दाम, देखें सामानों की ताजा रेट लिस्ट