न्ययॉर्क: फेसबुक ने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम चीफ के पद पर एडम मोसेरी को नियक्त किया है. मोसेरी इससे पहले यहीं पर वाइस प्रेसीडेंट (प्रोडक्ट) के पद पर कार्यरत थे. ये नियुक्ति हाली ही में इंस्टाग्राम चीफ के फेसबुक से मनमुटाव के बाद अचानक इस्तीफा देने के बाद की गई है. एडम मोसेरी को इंस्टाग्राम का चीफ बनाने पर एक ब्लॉग पोस्ट के द्वारा प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम के पूर्व हेड केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रीगर ने लिखा है कि हम रोमांचित हैं कि एक ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है जिन्हें प्रोडक्ट को लेकर खास समझ है और वो कलात्मकता के धनी हैं. उन्होंने लिखा कि एडम मोसेरी को कम्यूनिटी की गहरी समझ है यह उन्हें एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता बनाती है.
मोसेरी ने अपने कॅरियर की शुरूआत एक डिजाइनर के रूप में की थी. उसके बाद उन्होंने डिजाइनिंग में अपनी एक कंसल्टेंसी खोल ली. उन्होंने 2008 में फेसबुक डिजाइनिंग टीम को ज्वाइन किया था. इसके बाद वो डिजाइन टीम से अलग होकर प्रोडक्ट मैनेजमेंट टीम से जुड़ गए और पहले मोबाइल, फिर न्यूज फीड के लिए काम किया और अब अब उन्हें इंस्टाग्राम हेड की जिम्मेदारी मिली है.
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मोसेरी इंस्टाग्राम के सारे कामों को देखेंगे. वो अपनी नई टीम के लिए लोगों की नियुक्ति भी कर सकते हैं. इन पोस्टों में एग्जक्यूटिव टीम के सदस्य, हेड ऑफ इंजीनियरिंग, हेड ऑफ प्रोडक्ट के अलावा हेड ऑफ ऑपरेशन भी हो सकता है.
हालांकि, मोसेरी को लिए आसान समय नहीं होगा. उन्हें एक ऐसे समय में नया पद दिया गया है जब फेसबुक जैसे सोशल मीडिया एप फेक न्यूज की बढ़ती समस्याओं से जूझ रहे हैं. इंस्टाग्राम की शुरूआत 2010 में की गई थी और 2012 में फेसबुक ने इसे खरीद लिया था.
