Petrol Diesel Price Today 25th May: आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है और ये लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल डीजल के रेट में कोई कटौती या बढ़ोतरी नहीं की गई है. बीते शनिवार यानी 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई है. इसके बाद पेट्रोल के दाम 9.5 रुपये और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर सस्ते हुए हैं.
राज्यों ने घटाया VATराजस्थान में पेट्रोल पर वैट 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर वैट 1.16 रुपये प्रति लीटर घटा है. केरल ने भी वैट घटाया है. यहां पेट्रोल पर वैट 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. महाराष्ट्र में भी पेट्रोल डीजल पर वैट घटाया गया है. यहां पेट्रोल पर 2 रुपये 8 पैसे और डीजल पर 1 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर)
दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपयेमुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपयेकोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76
NCR में पेट्रोल और डीजल के दाम (प्रति लीटर)
नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपयेचंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये डीजल 93.90
ये भी पढ़ें
