Petrol- Diesel Price Today 17 August 2026: आपको गाड़ी की टंकी फुल करानी है तो आज घर से निकलने से पहले पेट्रोल और डीजल का भाव जरूर चेक कर लें. ईंधन के रेट में बदलाव होता रहता है, ऐसे में रेट पता कर लेने से बजट सेट करने में दिक्कत नहीं होती है. वैसे भी अगर आपके पास गाड़ी है तो पता होना चाहिए कि आपके घर में पेट्रोल और डीजल किस रेट पर मिल रहा है. यहां से आप शहर अनुसार पूरी रेट लिस्ट देख सकते हैं. 

Continues below advertisement

शहर अनुसार पेट्रोल के दाम- 

शहर का नामपेट्रोल का भाव
अहमदाबाद101.81 रुपए प्रति लीटर
बैंगलोर111.68 रुपए प्रति लीटर
गुडगाँव102.97 रुपए प्रति लीटर
जयपुर113.19 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता113.51 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ102.31 रुपए प्रति लीटर
नई दिल्ली102.12 रुपए प्रति लीटर
नोएडा101.96 रुपए प्रति लीटर
पुणे111.78 रुपए प्रति लीटर

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा

Continues below advertisement

शहर अनुसार डीजल के दाम- 

शहर का नामडीजल का भाव
अहमदाबाद97.92 रुपए प्रति लीटर
बैंगलोर99.56 रुपए प्रति लीटर
गुडगाँव95.64 रुपए प्रति लीटर
जयपुर98.25 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता99.82 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ95.79 रुपए प्रति लीटर
नई दिल्ली95.2 रुपए प्रति लीटर
नोएडा95.44 रुपए प्रति लीटर
पुणे98.44 रुपए प्रति लीटर

एक्सपोर्ट ड्यूटी घटे, फिर क्यों नहीं बदले भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम पर कोई अंतर नहीं आया है. 15 अगस्त से केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है. पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी जीरो, डीजल पर ड्यूटी 24 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 19.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई अंतर नहीं आया है. हां, राज्यों के वैट, स्थानीय टैक्स की वजह से शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव हो सकता है.

जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?