एक्सप्लोरर

Crude Oil: अगले महीने घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सऊदी अरब से आने वाली है खुशखबरी

Petrol Diesel Rate: चीन में कम होती डिमांड और ओपेक मेंबर्स द्वारा प्रोडक्शन बढ़ाने के बीच सऊदी अरब भी एशिया को बेचे जाने वाले क्रूड ऑयल के दाम घटाने पर विचार कर रहा है.

Petrol Diesel Rate: क्रूड ऑयल के दाम अक्टूबर में तेजी से नीचे जा सकते हैं. दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उत्पादक देशों में शामिल सऊदी अरब एशिया को बेचे जाने वाले क्रूड ऑयल के लगभग सभी ग्रेड के दाम कम करने का फैसला ले सकता है. मिडिल ईस्ट बेंचमार्क दुबई में गिरावट के चलते सऊदी अरब यह कदम उठा सकता है. यदि सऊदी अरब इस दिशा में आगे बढ़ता है तो यह भारत के लिए बहुत अच्छी खबर हो सकती है. सस्ता क्रूड उपलब्ध होने के चलते देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल और एटीएफ के दाम में कटौती कर सकती हैं. 

अरब लाइट क्रूड का दाम घटा सकता है सऊदी अरब 

इकोनॉमिक टाइम्स ने उद्योग के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अरब लाइट क्रूड (Arab Light Crude) के लिए अक्टूबर में ऑफिसियल सेलिंग प्राइस (OSP) 50 से 70 सेंट प्रति बैरल तक नीचे गिरने की उम्मीद है. पिछले महीने दुबई प्राइस में भी समान रुझान देखा गया है. रॉयटर्स के एक सर्वे में शामिल 5 में से 3 रिफाइनिंग सोर्स ने भी इस बारे में जानकारी दी है. 

चीन में लगातार कम होती जा रही क्रूड की डिमांड 

सूत्रों ने कहा कि क्रूड प्राइस में इस तरह की कटौती चीन की ओर से कम डिमांड को भी दर्शा रही है. चीन में रिफाइनिंग मार्जिन कमजोर हुआ है. वहां मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट सेक्टर में सुस्ती छाई हुई है. इसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की डिमांड पर भी बुरा असर पड़ रहा है. एक सूत्र ने कहा कि 'कुल मिलाकर मार्जिन खराब है. चीन में तो हाल और भी बुरा है. उन्होंने कहा कि सितंबर में आमतौर पर तेल की डिमांड सबसे अच्छी होती है. मगर, इस साल यह क्रूड डिमांड में निराशा पैदा कर रहा है. 

ओपेक देश भी बढ़ाने वाले हैं अपना प्रोडक्शन 

उधर, ओपेक+ (OPEC+) की सप्लाई भी अक्टूबर से बढ़ने वाली है. ओपेक समूह के आठ सदस्य अगले महीने 180,000 बैरल प्रति दिन उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. यह 2.2 मिलियन बैरल पैर डे (BPD) की उत्पादन सीमा को खत्म करने की योजना का हिस्सा है. हालांकि, यह उम्मीद भी जताई गई है कि अक्टूबर के लिए अरब लाइट का ओएसपी थोड़ा बदला हुआ रहेगा क्योंकि पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में दुबई बेंचमार्क मजबूत हुआ था. अरब मीडियम (Arab Medium) और अरब हेवी (Arab Heavy) के लिए मजबूत मांग के कारण कीमतों में 50 सेंट से कम की कमी हो सकती है. सऊदी क्रूड ओएसपी आमतौर पर हर महीने की 5 तारीख के आसपास जारी किए जाते हैं. इनमें ईरान, ​​कुवैत और इराक के लिए भी ट्रेंड सेट हो जाता है. इससे एशिया के लिए जाने वाले लगभग 9 मिलियन बीपीडी क्रूड ऑयल पर असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें 

Baazar Style Retail IPO: रेखा झुनझुनवाला के सपोर्ट वाली कंपनी के आईपीओ पर टूट पड़े लोग, GMP भी कर रहा कमाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stocks to watch today: बनाए रखें नजर! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम
बनाए रखें नजर! आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम
LPG Price Today: गंगटोक, ईटानगर में 1000 रुपये के पार घरेलू सिलेंडर की कीमत, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
गंगटोक, ईटानगर में 1000 रुपये के पार घरेलू सिलेंडर की कीमत, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ी या जस की तस है कीमत? जानें आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
बढ़ी या जस की तस है कीमत? जानें आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
Currency: कमजोर करेंसी का मतलब गरीब देश? तो जापान कैसे हो रहा है भारत से भी ज्यादा मजबूत, जानें
कमजोर करेंसी का मतलब गरीब देश? तो जापान कैसे हो रहा है भारत से भी ज्यादा मजबूत, जानें

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?
मुंबई: 'मैं ईसाई हूं, मुझे तुम्हारे भगवान नहीं चाहिए', देवी-देवताओं का अपमान करने वाली नर्स पर FIR
मुंबई: 'मैं ईसाई हूं, मुझे तुम्हारे भगवान नहीं चाहिए', देवी-देवताओं का अपमान करने वाली नर्स पर FIR
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
US Iran War Live: अमेरिका ने लिया अपाचे हेलिकॉप्टर का बदला तो भड़का ईरान, IRGC का दावा- 5वें बेड़े पर किया अटैक
Live: अमेरिका ने लिया अपाचे हेलिकॉप्टर का बदला तो भड़का ईरान, IRGC का दावा- 5वें बेड़े पर किया अटैक
FSSAI Recruitment 2026: फूड सेफ्टी अथॉरिटी में निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
फूड सेफ्टी अथॉरिटी में निकली भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
Renault की कारों पर छप्परफाड़ ऑफर, जानें कैसे कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की बचत?
Renault की कारों पर छप्परफाड़ ऑफर, जानें कैसे कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की बचत?
Embed widget