Cheapest Personal Loan Interest Rate In India : अगर आपने त्यौहार सीजन (Festival Season) में दोस्त या परिवार के किसी सदस्य से उधार पैसे लेकर अपना काम चलाया हैं. अब उसके पैसे वापस करने का समय नजदीक हैं, तो ऐसी स्थिति में आप पर्सनल लोन (Personal Loan) की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. हम आपको इस खबर में सबसे सस्ते पर्सनल लोन (Cheapest Personal Loan) के बारे में जानकारी देने जा रहा है.

अच्छा होना चाहिए क्रेडिट स्कोर आपको बता दे कि अगर आपको Personal Loan लेना है, तो आपको अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा रखना होगा. जिसकी मदद से आपको तुंरत लोन मिल जाए. देश में कई बैंक और वित्तीय संस्थान पर्सनल लोन दे रही हैं. बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति को पर्सनल लोन जल्दी मिल जाता हैं. साथ किसी भी तरह के फाइनेंशियल दबाव से बचने के लिए आपको समय पर लोन की रकम चुकानी चाहिए.

कितने फंड की पड़ेगी जरूरत आपको पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते समय, अपने टार्गेट का पता होना चाहिए. आपको कितने फंड की जरूरत है. आपको ये आकलन जरूर कर लेना चाहिए कि आप अपनी मंथली इनकम के आधार पर लोन की रकम को कितने समय में चुकाने में सक्षम हैं. लोन की ब्याज दर और रकम के आधार पर पर्सनल लोन की राशि चुकता करता है.

ये बैंक दे रही है सबसे सस्ता पर्सनल लोन अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो कम ब्याज दर वाले लोन के लिए आप वित्तीय संस्थान और बैंक से सम्पर्क कर सकते है. लोन पर कम ब्याज देने के लिए उधार लेने वाले शख्स को कम टेन्योर वाले लोन के लिए अप्लाई करें. इस लिस्ट में बैंकों के लोन ऑफर, ब्याज दर और ईएमआई की तुलना के आधार पर बताया जा रहा है. इस लिस्ट में 3 साल टेन्योर वाले 5 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन की तुलना की है. जिसे देखकर आप अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला कर सकते हैं. 

 

BANKSInterest Rate (%PA)EMI-Rupee (3 Year Tenure)
Bank Of Maharashtra 8.915,877
Bank Of India9.7516,075
Punjab National Bank9.816,087
Bank Of Baroda10.216,181
Kotak Mahindra Bank10.2516,192
Indian Bank10.3016,204
IDFC Bank10.4916,249
Induslnd Bank10.4916,249
State Bank Of India10.5516,263
Punjab & Sind Bank10.5516,263
HDFC Bank1116,369
ICICI Bank10.516,251
IDBI Bank1116,369
Central Bank Of India11.2516,429
Axis Bank1216,607
Canara Bank13.1516,883
Federal Bank 10.4916,249

 

ये भी पढ़ें

NHAI: नागपुर से पुणे जाने वालों केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी खुशखबरी, सफर का समय अब इतना घट जाएगा