15 अक्टूबर से UPI ट्रांजैक्शन पर जो शुल्क लगने वाला था, वो फैसला अब कुछ और दिनों के लिए टाल दिया गया है. सरकार ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को ही इस फैसले को दिवाली तक के लिए टाल दिया है. अब दिवाली के बाद ये चार्जेस ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे. सरकार के इस फैसले ने पेमेंट कंपनियों की चांदी कर दी है. क्योंकि इस फैसले के तुरंत बाद Paytm, मोबिक्विक, पाइन लैब्स जैसी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

Continues below advertisement

दरअसल NPCI की MDR चार्जेस के फैसेल को टालने की घोषणा के बाद मंगलवार को पेटीएम, मोबिक्विक और पाइन लैब्स जैसी डिजिटल पेमेंट कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली. 

कितना आया शेयरों में उछाल?NPCI के फैसले के बाद तीनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. पेटीएम जो दिन के सबसे निचले स्तर पर था उसके शेयर में 6.6% की तेजी आई है. दोपहर 1:45 बजे ये 0.1% से भी कम गिरावट के साथ 1,673.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

Continues below advertisement

वहीं पाइन लैब्स जो दिन के निचले स्तर पर था, उसके शेयर में 6.8% का उछला देखा गया और 1.25% की बढ़त के साथ 165 रुपये पर पहुंच गया है.

इसके अलावा मोबिक्विक के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर दिन के निचले स्तर से ऊपर आए हैं और 0.6% की बढ़त के साथ 242 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. दिन में इसका निचला स्तर 230.41 रुपये रहा.

MDR शुल्का का हुआ था विरोधसरकार ने UPI पर लगने वाले MDR शुल्क के फैसले को फिलहाल त्यौहारी सीजन देखते हुए टाल दिया है. पहले ये शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था, लेकिन अब इसे दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा. NPCI ने बताया है कि इसकी नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी. 

कई कारोबारियों के संगठनों ने इस शुल्क का विरोध किया था. जिसके बाद सरकार ने फिलहाल के लिए इसे टाल दिया है. इससे पहले ऐसी खबर भी आई थी कि इसे 1 जनवरी तक टाला जा सकता है. लेकिन NPCI ने खुद ऐसी सभी शंकाओं पर अंकुश लगा दिया है.

ये भी पढ़ें: UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान