रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस अवधि के दौरान छंटनी होने की उम्मीद नहीं है. भर्ती दर भी भर्ती के आधे से कम होने की संभावना है, सर्वेक्षण में यह 10 फीसदी से कम होने की उम्मीद है. "सीनियर लेवल की प्रोफाइल में आठ से ज्यादा सालों के एक्सपीरिएंस वाले लोगों के लिए भविष्य कुछ मुश्किल भरा हो सकता है. हर 10 रिक्रूटर्स में से एक ने इस बात को कहा है.
साल 2018 की दूसरी छमाही में नौकरियों में होगी बढ़तः रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ | 14 Aug 2018 05:39 PM (IST)
नौकरी पोर्टल नौकरी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि भर्तियों के लिए 2018 की दूसरी छमाही के सकारात्मक रहने की उम्मीद है.

नई दिल्लीः नौकरी पोर्टल नौकरी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि भर्तियों के लिए 2018 की दूसरी छमाही के सकारात्मक रहने की उम्मीद है. वहीं, नौकरी भर्ती आउटलुक सर्वे में सामने आया है कि रिक्रूटर्स नई नौकरियों के लिए प्रतिभा की कमी के बारे में चिंतित हैं. रिपोर्ट में कहा गया है, "70 फीसदी भर्ती करने वाले (सर्वे में भाग लेने रिक्रूटर्स) साल के दूसरे छमाही में भर्ती गतिविधि में बढ़त करने पर सहमत हुए, दोनों रिप्लेसमेंट भर्ती और नई नौकरियां निर्माण पिछले साल 60 प्रतिशत के मुकाबले एक साथ हो रही थीं." नौकरी निर्माण और विकास के मामले में सकरात्मक रुख है, लेकिन नई नौकरियों के लिए सही प्रतिभा की उपलब्धता के बारे में रिक्रूटर्स के बीच चिंताएं भी मौजूद हैं.